Move to Jagran APP

कम दर्शकों के कारण एकल स्क्रीन सिनेमा हॉल बंद करने का निर्णय

कोलकाता के कई लोकप्रिय एकल स्क्रीन सिनेमा हॉल मालिकों ने कम दर्शक संख्या का हवाला देते हुए उन्हें फिर से बंद करने और स्थिति में सुधार होने तक इंतजार करने का फैसला किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 03:31 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 03:31 PM (IST)
कम दर्शकों के कारण एकल स्क्रीन सिनेमा हॉल बंद करने का निर्णय
कम दर्शकों के कारण एकल स्क्रीन सिनेमा हॉल बंद करने का निर्णय

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कोलकाता के कई लोकप्रिय एकल स्क्रीन सिनेमा हॉल मालिकों ने कम दर्शक संख्या का हवाला देते हुए उन्हें फिर से बंद करने और स्थिति में सुधार होने तक इंतजार करने का फैसला किया है। ये सिनेमा हॉल अक्टूबर के मध्य में फिर से खुले थे। दक्षिण कोलकाता स्थित प्रिया सिनेमा के मालिक अरिजीत दत्त ने कहा है कि वे 20 नवंबर से सभी शो अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर देंगे क्योंकि महामारी के बीच बहुत कम लोग शो देखने आ रहे हैं। इस समय स्थिति बहुत उत्साहजनक नहीं है। वे इस तरह कम दर्शक संख्या के साथ शो नहीं चला सकते। बिजली शुल्क और अन्य खर्चो का भुगतान करना होता है। स्थिति में सुधार होने तक इंतजार करना होगा। इसके लिए कोई समय निíदष्ट नहीं कर सकते। दत्त ने आगे कहा कि सिनेमा दर्शकों को आकíषत करने के लिए हाल में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। क्रिसमस पर एक बड़े बैनर की बांग्ला फिल्म की रिलीज स्थिति को उबार नहीं पाएगी। ऐसी फिल्में चाहिए, जो दर्शकों को आकíषत करने की क्षमता रखती हों। एक प्रमुख फिल्म वितरक और अजंता सिनेमा के मालिकों में से एक सतदीप साहा ने कहा कि कुछ शो में सिर्फ चार से पाच लोगों की उपस्थिति थी। सुशात सिंह राजपूत की फिल्मों की स्क्रीनिंग से लेकर बांग्ला सितारों की फिल्मों तक हर तरह की कोशिश की लेकिन एक हफ्ते बाद कोई फिल्म नहीं चल सकी। कई बार एक शो में चार-पाच से अधिक लोग नहीं होते थे। कुल मिलाकर एक दिन में दर्शकों की संख्या 25-30 से अधिक नहीं बढ़ पाई। साहा ने आगे कहा कि उन्हें जानकारी है कि उनकी वितरण श्रृंखला के तीन अन्य सिंगल स्क्रीन भी शुक्रवार से काम करना बंद कर देंगे। महानगर के एक अन्य प्रसिद्ध सिंगल स्क्रीन थिएटर मेनका के प्रबंधन ने भी घोषणा की कि कम दर्शकों की संख्या के चलते वह 20 नवंबर से शो स्थगित कर देगा। गौरतलब है कि कोरोना के चलते करीब सात महीने तक सिनेमा हॉल बंद रहने के बाद पिछले महीने ही इन्हें खोला गया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.