Move to Jagran APP

बुलबुल चक्रवात के पीड़ितों को जल्द मिलेगी सरकारी मदद : शुभेंदु

जागरण संवाददाता कोलकाता बुलबुल चक्रवात से प्रभावित पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा उत्तर और दि

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 04:45 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:18 AM (IST)
बुलबुल चक्रवात के पीड़ितों को 
जल्द मिलेगी सरकारी मदद : शुभेंदु
बुलबुल चक्रवात के पीड़ितों को जल्द मिलेगी सरकारी मदद : शुभेंदु

जागरण संवाददाता, कोलकाता : बुलबुल चक्रवात से प्रभावित पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा उत्तर और दक्षिण 24 परगना के हालात को लेकर राज्य के परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने समीक्षा बैठक की। इसमें पूर्व मेदिनीपुर जिले के दो सांसद भी मौजूद थे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ नौ विभागों के सचिव भी शामिल थे। बुलबुल की वजह से प्रभावित हुए विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को जल्द से जल्द सरकारी मदद मुहैया कराने का निर्देश मंत्री ने दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर रिव्यू मीटिंग की गई है। इसमें यह निर्णय लिया गया है कि चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जल्द से जल्द पुनर्वास के साथ साथ हालात को सामान्य करने के लिए राज्य सरकार हर तरह से मदद करेगी। उन्होंने कहा कि जिले में मूल रूप से धान और पान की खेती बर्बाद हुई है। इसके लिए जल्द ही फसल बीमा की राशि किसानों को दी जाएगी ताकि नई फसल बोई जा सके। इसके अलावा जिन किसानों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी जल्द से जल्द मकान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन मछुआरों की नाव क्षतिग्रस्त हुई है उनकी भी मरम्मत कराई जा रही है। परिवहन मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि चक्रवात के समय मछली पकड़ने गए कांथी के तीन मछुआरे अभी भी नहीं लौटे हैं। उनकी खोज की जा रही है। राज्य सरकार उनके स्वजनों को भी हरसंभव मदद देगी। अधिकारी ने कहा कि चक्रवात की वजह से जिन लोगों की भी मौत हुई है उन्हें राज्य सरकार की ओर से आर्थिक मदद मुहैया कराई जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.