Move to Jagran APP

आरएसपी नेता अबनी राय का निधन, तीन बार राज्यसभा के लिए चुने जा चुके थे, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक

वयोवृद्ध वामपंथी नेता अबनी राय का निधन हो गया है। रिवाल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) नेता और पूर्व सांसद का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। अबनी राय के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 10:46 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 10:46 PM (IST)
आरएसपी नेता अबनी राय का निधन, तीन बार राज्यसभा के लिए चुने जा चुके थे, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक
अबनी राय के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : वयोवृद्ध वामपंथी नेता अबनी राय का निधन हो गया है। रिवाल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) नेता और पूर्व सांसद का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। अबनी राय के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। ममता ने शोक संदेश में लिखा है कि अनुभवी आरएसपी नेता अबनी राय राज्यसभा सदस्य रह चुके थे। समाज कल्याण के कार्यों में उनका विशेष योगदान रहा है। उनके निधन से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मैं अबनी राय के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।

loksabha election banner

बताते चलें कि अबनी राय लंबे समय से बीमार थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका निधन हो गया। अबनी राय तीन बार राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं। उन्हें लंबे समय से आरएसपी के अखिल भारतीय चेहरे के रूप में जाना जाता है। एक समय के लिए वे आरएसपी के अखिल भारतीय महासचिव थे।

1878 में उन्होंने कोलकाता नगर निगम का चुनाव जीता। उसके बाद वह 1998 से 2011 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। अबनी को वामपंथियों के समर्थन में पहली मनमोहन सिंह सरकार चलाने में वामपंथी नेतृत्व के रूप में एक विशेष भूमिका में देखा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.