राजीव कुमार का भविष्य अंधकारमय : दिलीप घोष
जागरण संवाददाता, कोलकाता : राजीव कुमार का भविष्य अंधकारमय है। पूर्व आइपीएस अधिकारी भारत
जागरण संवाददाता, कोलकाता : राजीव कुमार का भविष्य अंधकारमय है। पूर्व आइपीएस अधिकारी भारती घोष की तरह ही राजीव कुमार का इस्तेमाल किया गया। राजीव कुमार का कोलकाता पुलिस के कमिश्नर पद से तबादला होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह प्रतिक्रिया की। उन्होंने मंगलवार को राजारहाट स्थित एक होटल में पार्टी की चुनावी बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव कुमार का तबादला भारती घोष के साथ किए गए बर्ताव की पुनरावृत्ति है। उल्लेखनीय है कि राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस के कमिश्नर पद से एडीजी (सीआइडी) पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह अनुज शर्मा एडीजी (कानून-व्यवस्था) को कोलकाता पुलिस का कमिश्नर बनाया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का मानना है कि आज राजीव कुमार की जो छवि है, उसमें वह राज्य के किसी भी पद पर सम्मान के साथ काम नहीं कर पाएंगे। नदिया जिले के कृष्णगंज के तृणमूल विधायक की हत्या एवं बजबज के तृणमूल पार्षद को गोली लगने की घटना में भाजपा पर आरोप लगाए जाने के सवाल पर दिलीप घोष ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। तृणमूल के विधायक या नेता की हत्या होने पर ही भाजपा पर आरोप लगाया जाता है। आरोप साबित होने पर पार्टी कार्रवाई करेगी। इसके अलावा पुलिस कानून के आधार पर अपनी कार्रवाई करेगी। इस दिन बैठक में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की।