Move to Jagran APP

बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली के 49वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घर जाकर दीं शुभकामनाएं

Mamata Banerjee meet Sourav Ganguly टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व बीसीसीआइ के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली के 49वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को उनके घर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री उनके बेहला स्थित घर गईं।

By Vijay KumarEdited By: Published: Thu, 08 Jul 2021 06:15 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jul 2021 06:15 PM (IST)
बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली के 49वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घर जाकर दीं शुभकामनाएं
सौरव गांगुली के 49वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को उनके घर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व बीसीसीआइ के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली के 49वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को उनके घर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री उनके बेहला स्थित घर गईं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सौरव ने ममता को एक साड़ी भेंट की। यह साड़ी उनकी पत्नी डोना गांगुली ने ममता के लिए खरीदी थी।

loksabha election banner

जन्मदिन पर डोना ने सौरव को उपहार में एक मोबाइल फोन दिया है। ममता के सौरव के घर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सौरव को ममता के खिलाफ उतारने की जुगत में थी हालांकि सौरव ने साफ तौर पर कह दिया था कि उनकी राजनीति में कदम रखने की कोई इच्छा नहीं है। ममता और सौरव गांगुली के काफी अच्छे संबंध है।

सौरव को बंगाल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनाने में ममता की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। बाद में बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने के बाद सौरव ने यह पद छोड़ दिया था। इस साल जनवरी में सौरव जब दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे तो ममता उन्हें देखने अस्पताल गई थीं।

सौरव के घर लौटने के बाद भी ममता ने कई बार टेलीफोन पर उनके स्वास्थ्य की खबर ली थी। जन्मदिन पर सौरव को शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर के सामने सुबह से ही प्रशंसकों का जमावडा़ लग गया था। विभिन्न जिलों से लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.