Move to Jagran APP

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दीं नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के तटों की रक्षा करने के लिए नौसेना कर्मियों की बहादुरी की सराहना की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 06:09 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 06:09 PM (IST)
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दीं नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दीं नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के तटों की रक्षा करने के लिए नौसेना कर्मियों की बहादुरी की सराहना की। धनखड़ ने ट्वीट किया-'भारतीय नौसेना दिवस 2021 के अवसर पर नौसेना कर्मियों और उनके परिजनों को सलाम। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति आपकी बहादुरी, प्रतिबद्धता और साहस के लिए राष्ट्र आपका आभारी है। नौसेना दिवस प्रतिवर्ष चार दिसंबर को मनाया जाता है। 1971 के युद्ध में इस दिन नौसेना ने कराची के बंदरगाह पर हमला किया था।' ममता ने ट्वीट किया-'भारतीय नौसेना दिवस पर शुभकामनाएं। हम आज के दिन हमारे नौसैनिकों के योगदान को याद करते हैं। आपकी बहादुरी और साहस ने हमारे तटों की रक्षा की है।'

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.