Move to Jagran APP

अफगानिस्तान में बंगाल के 200 से ज्यादा लोग फंसे हैं, मुख्यमंत्री ममता ने जताई उम्मीद, सभी लोग सकुशल लौट आएंगे वापस

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में राज्य के 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।राज्य सरकार अफगानिस्तान में फंसे लोगों की भारत में सुरक्षित वापसी के लिए समन्वय कर रही है। मुख्यमंत्री ने जताई उम्मीद सभी लोग सकुशल लौट आएंगे वापस

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 18 Aug 2021 08:08 PM (IST)Updated: Wed, 18 Aug 2021 11:49 PM (IST)
अफगानिस्तान में बंगाल के 200 से ज्यादा लोग फंसे हैं, मुख्यमंत्री ममता ने जताई उम्मीद, सभी लोग सकुशल लौट आएंगे वापस
ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में राज्य के 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में राज्य के 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। राज्य सरकार अफगानिस्तान में फंसे लोगों की भारत में सुरक्षित वापसी के लिए समन्वय कर रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल के जो लोग फंसे हुए हैं उनमें ज्यादातर दार्जिलिंग, तराई और कलिम्पोंग इलाके के हैं, जो अफगानिस्तान में काम कर रहे थे।

loksabha election banner

राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से बात करते हुए ममता ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिख रहे हैं। अफगानिस्तान संकट को एक बड़ी समस्या बताते हुए ममता ने कहा कि हमें पहले भारतीयों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी लोग सकुशल वापस लौट आएंगे। वहीं, यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्र की भाजपा सरकार को अफगानिस्तान में मानवीय संकट के आलोक में आव्रजन नीति पर फिर से विचार करना चाहिए, इस पर ममता ने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है और वह इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय संकट की स्थिति की निगरानी कर रहा है।

वर्तमान में मुझे इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। ममता ने इसके साथ ही व्यापार व अन्य काम के सिलसिले में कोलकाता सहित राज्य के अन्य जगहों पर रहने वाले अफगान नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उन्हें किसी मदद की जरूरत है तो राज्य सरकार इसके लिए तैयार है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को हरसंभव मदद के साथ अफगान नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.