Move to Jagran APP

Diabetes: दुनिया में 20 करोड़ से ज्यादा महिलाएं डायबिटीज से पीड़ित

Diabetes महिलाओं में भी डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। 20 करोड़ से ज्यादा महिलाएं डायबिटीज की शिकार हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 02:43 PM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 02:43 PM (IST)
Diabetes: दुनिया में 20 करोड़ से ज्यादा महिलाएं डायबिटीज से पीड़ित
Diabetes: दुनिया में 20 करोड़ से ज्यादा महिलाएं डायबिटीज से पीड़ित

कोलकाता, जागरण संवाददाता। अब महिलाओं में भी डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि फिलहाल दुनिया भर में 20 करोड़ से ज्यादा महिलाएं डायबिटीज की शिकार हैं। भारत में फिलहाल सात करोड़ लोग डायबिटीज के मरीज हैं। यह बात महानगर में ‘महिलाओं में बढ़ते मधुमेह डायबिटीज के मामले’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कोलंबिया एशिया अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा पली चट्टोपाध्याय ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 25 से 35 वर्ष की आयु की महिलाओं में डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआइ), कमर पर चर्बी, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ रहा है। मोटापा, बदलती जीवनशैली, खान-पान की बदलती आदतें आदि इस बीमारी की प्रमुख वजहें हैं। इसके अलावा फास्ट फूड का बढ़ता प्रचलन लोगों को इस बीमारी के मुंह में धकेल रहा है। अनियंत्रित डायबिटीज की वजह से किडनी, आंखों और दिल की बीमारियां हो सकती हैं।

डा पली चट्टोपाध्याय ने कहा कि थोड़ी-सी जागरुकता बरतने पर इस जानलेवा बीमारी पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। जीवनशैली और खान-पान की आदतों में मामूली बदलाव से लाखों जिंदगियां बच सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर गर्भावस्था में डायबिटीज का ध्यान न रखा जाए तो शिशु को गर्भावस्था और प्रसव के दौरान और उसके बाद परेशानी हो सकती है।

खानपान और जीवनशैली में सही रूपांतर और जरुरत अनुसार दवाई एवं इन्सुलिन से गर्भावस्था में डायबिटीज को भली प्रकार से नियंत्रित रखा जा सकता है। साथ ही डायबिटीज पीड़ित गर्भवती महिलाओं का न्यूनेटल इंटेसिव केयर यूनिट युक्त अस्पताल में प्रसव कराना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.