Move to Jagran APP

Lockdown Violation: पूर्ण लॉकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता से 1200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

कोलकाता में पूर्ण लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 1200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 09:48 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 09:48 AM (IST)
Lockdown Violation: पूर्ण लॉकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता से 1200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
Lockdown Violation: पूर्ण लॉकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता से 1200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर शुक्रवार को बंगाल में लागू राज्यव्यापी पूर्ण लॉकडाउन संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न स्थानों से 1200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारियां सुबह से लेकर रात 8 बजे तक की है। 

loksabha election banner

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें 783 लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया एवं उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, 418 लोगों को मास्क नहीं लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 30 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के आरोप में पकड़ा गया।इसके अलावा पुलिस ने 22 वाहनों को जब्त किया।

दरअसल, पूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए कोलकाता सहित राज्य के सभी जिलों में प्रमुख चौराहों और सड़कों पर पुलिस सुबह से ही मुस्तैद दिखी। बिना उचित कारण के घर से निकलने वालों पर पुलिस ने कड़ी नजरदारी रखी।गौरतलब है कि राज्य में शुक्रवार तक 1,32,000 से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 27,000 से ज्यादा एक्टिव केस। हालांकि एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक कोविड-19 से 2689 लोगों की जाने जा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.