नौसेना के बेड़े में शामिल होगा हावड़ा में निर्मित जलयान
- मंत्री ने किया उद्घाटन, दस साल की कड़ी मेहनत के बाद बनकर तैयार हुआ जलयान -प्रारंभिक ला
- मंत्री ने किया उद्घाटन, दस साल की कड़ी मेहनत के बाद बनकर तैयार हुआ जलयान -प्रारंभिक लागत 17 करोड़ से बढ़कर 25 करोड़ पहुंची जागरण संवाददाता, हावड़ा : शालीमार वर्क्स लिमिटेड में तैयार जलयान को गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नवनिर्मित इस जलयान का उद्घाटन कर उसे मुंबई की यात्रा को रवाना किया। यह नौसेना के बेड़े में शामिल होगा। नौसेना में इस जलयान का मूलरूप से सहायक जलयान के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि शालीमार वर्क्स लिमिटेड के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है। यहां निर्मित जलयान देश सेवा में अपना अहम योगदान देगा।
उल्लेखनीय है कि साल 2008 में शालीमार वर्क्स लिमिटेड को इस जलयान के निर्माण के लिए नौसेना की ओर से आर्डर मिला था। उस दौरान इसकी लागत 17 करोड़ तय की गई थी। हालांकि बाद इसकी कीमत बढ़ती चली गई। वर्तमान समय में इसकी लागत बड़कर 25 करोड़ रुपये हो गई है। गुरुवार को इस जलयान के उद्घाटन के मौके पर शालीमार वर्क्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सोमदेव चंट्टोपाध्याय व नौसेना के अधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।