Move to Jagran APP

Bengal Lockdown: बंगाल में आज से मिनी लाकडाउन शुरू, स्कूल-कालेज, चिड़ियाघर, पर्यटन केंद्र सब बंद

Bengal Lockdown Update कोलकाता मेट्रो को भी 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ ही परिचालन की अनुमति दी गई है। इसके अलावा ब्रिटेन से कोलकाता आने वाली सभी फ्लाइट पर आज से रोक है। साथ ही मुंबई और नई दिल्ली से उड़ानें सप्ताह में केवल दो दिन ही चलेंगी।

By Priti JhaEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 12:47 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 04:10 PM (IST)
Bengal Lockdown: बंगाल में आज से मिनी लाकडाउन शुरू, स्कूल-कालेज, चिड़ियाघर, पर्यटन केंद्र सब बंद
बंगाल में आज से मिनी लाकडाउन शुरू

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। Bengal Lockdown Update: बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि के बीच राज्य सरकार के निर्देश पर आज सोमवार से सूबे में फिर से कोविड-19 से जुड़े सख्त प्रतिबंधों (मिनी लाकडाउन) को लागू किया गया है। इसके मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों स्कूल- कालेज- विश्वविद्यालयों के साथ चिड़ियाघर व पर्यटन स्थलों व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ताला लटक गया है। सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में भी कर्मियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है।आज से लोकल ट्रेनें भी 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ शाम सात बजे तक ही चलेंगी।

loksabha election banner

कोलकाता मेट्रो को भी 50 फीसद यात्री क्षमता के साथ ही परिचालन की अनुमति दी गई है। इसके अलावा ब्रिटेन से कोलकाता आने वाली सभी फ्लाइट पर आज से रोक है। साथ ही मुंबई और नई दिल्ली से उड़ानें सप्ताह में केवल दो दिन (सोमवार और शुक्रवार) ही चलेंगी। इधर, राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 प्रतिबंधों को सख्ती से लागू कराने के लिए कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में सोमवार सुबह से पुलिस भी काफी सक्रिय दिख रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है।उल्लेखनीय है कि बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने एक दिन पहले रविवार को बड़ा कदम उठाते हुए कई कड़े प्रतिबंधों (मिनी लाकडाउन) की घोषणा की थी। इन प्रतिबंधों को आज से पूरे राज्य में लागू किया गया है। इसके मद्देनजर आज से राज्य में सभी स्कूल-कालेज, विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

शाम सात बजे तक ही चलेंगी लोकल ट्रेन

राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि सरकारी व निजी कार्यालयों में भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम की अनुमति होगी। राज्य में लोकल ट्रेन व मेट्रो 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेगी। वहीं, लोकल ट्रेन शाम सात बजे तक ही चलेंगी। स्वीमिंग पुल, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर व जिम भी बंद रहेंगे। पर्यटन स्थल, चिडिय़ाखाना भी बंद रहेंगे। शापिंग माल व मार्केट कंपलेक्स को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे आधी क्षमता यानी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति है।

वहीं, रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कफ्र्य लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही अनुमति होगी। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट पर भी आज से पूरी तरह रोक है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.