कोलकाता, जासं। मेट्रो कर्मचारियों की तत्परता से अलग अलग मेट्रो स्टेशनों में अस्वस्थ हुए दो यात्रियों को समय पर उपचार मुहैया कराया गया। सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे शोभाबाजार मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास करीब 52 वर्षीय एक यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई।
घटना पर नजर पड़ते ही तत्काल मेट्रो कर्मचारी मदद के लिए यात्री के पास पहुंच गए। हालांकि उस वक्त यात्री पैदल चलने की अवस्था में नहीं था। मेट्रो कर्मियों ने यात्री द्वारा बताए मोबाइल नंबर पर इसकी सूचना देने के बाद कोलकाता पुलिस की मदद से यात्री को आरजी कर मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया।
उधर, गत सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे महानायक उत्तम कुमार स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म पर करीब तीस वर्षीय एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। मेट्रो कर्मियों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए तपन सिंहा मेमोरियल अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने महिला यात्री को बांगुर अस्पताल रेफर कर दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
कोलकाता में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे