Move to Jagran APP

West Bengal : भारत और बांग्लादेश के नौसैनिकों ने बंगाल की खाड़ी में किया युद्धाभ्यास

नौसेना ने पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कई संयुक्त समुद्री अभ्यास में भाग लिया है। इनमें 26-28 सितंबर के बीच जापानी नौसेना के साथ तीन दिवसीय अभ्यास भी शामिल है। दोनों देशों के बीच बोंगोसागर अभ्यास का पहला संस्करण पिछले साल अक्टूबर में आयोजित हुआ था।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 01:59 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 01:59 PM (IST)
West Bengal : भारत और बांग्लादेश के नौसैनिकों ने बंगाल की खाड़ी में किया युद्धाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा लाइन पर 2 दिन का संयुक्त समुद्री गश्त

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। भारत और बांग्लादेश की नौसेना के बीच शनिवार को बंगाल की खाड़ी में शुरू हुए दूसरा द्विपक्षीय वार्षिक युद्धाभ्यास 'बोंगोसागर' के तहत पहले दिन दोनों देशों के नौसैनिकों ने कई समुद्री अभ्यास और ऑपरेशन किए। अधिकारियों ने बताया कि इस युद्धाभ्यास के तहत रविवार व सोमवार को दोनों देशों के नौसैनिकों ने अभियानगत समन्वय को और बढ़ाने के लिए क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा लाइन पर 2 दिन का संयुक्त समुद्री गश्त किया।

loksabha election banner

इसमें भारतीय नौसेना की तरफ़ से स्वदेशी तौर पर निर्मित एंटी-सबमरीन वारफेयर कार्वेट पोत आइएनएस किल्टान और गाइडेड-मिसाइल कार्वेट आइएनएस खुखरी जबकि बांग्लादेशी नौसेना का पोत अबु ब्रक, प्रेटोय, हेलो और एमपीए ने सतही अभ्यास, हेलो संचालन और सीमनशिप का विकास किया। यानी पूरे तालमेल से गश्त के दौरान दोनों देशों की पनडुब्बी रोधी युद्धक सामग्री की क्षमताओं को आजमाया गया।

इन पोतों के अलावा दोनों नौसेनाओं के मेरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट और इंटीग्रल हेलीकॉप्टर (एस) भी इस अभ्यास में हिस्सा लिया और इसकी क्षमताओं को आजमाया गया। दरअसल, इस वर्ष बोंगोसागर नौसैनिक अभ्यास का यह दूसरा संस्करण बहुत अधिक महत्व रखता है क्यूंकि यह बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की 100वीं जयंती मुजीब बारशो के मौके आयोजित हो रहा है।

दोनों देशों के बीच बोंगोसागर अभ्यास का पहला संस्करण पिछले साल अक्टूबर में आयोजित हुआ था। इसका उद्देश्य अनुभवों को परस्पर साझा करना तथा विभिन्न अभियानों के दौरान तालमेल विकसित करना है। नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच नजदीकी और टिकाऊ संबंध हैं। इनमें कई तरह की गतिविधियां और बातचीत शामिल हैं। दोनों देशों के संबंध समय के साथ मजबूत हुए हैं।

नौसेना ने पिछले कुछ हफ्तों के दौरान कई संयुक्त समुद्री अभ्यास में भाग लिया है। इनमें 26-28 सितंबर के बीच जापानी नौसेना के साथ तीन दिवसीय अभ्यास भी शामिल है। पिछले महीने भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ भी अभ्यास किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.