Move to Jagran APP

ममता बनर्जी ने कहा- मैं एक बार फिर सत्ता में आकर यहीं पर 2021 में आपको संबोधित करुंगी

ममता ने कहा- तृणमूल को सत्ता से हटाने का सपना देखने वाले मतदाताओं का आक्रोश देखेंगे भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अंत तक लड़ाई लड़ने की बात दोहरा

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 12:30 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 12:30 PM (IST)
ममता बनर्जी ने कहा-  मैं एक बार फिर सत्ता में आकर यहीं पर 2021 में आपको संबोधित करुंगी
ममता बनर्जी ने कहा- मैं एक बार फिर सत्ता में आकर यहीं पर 2021 में आपको संबोधित करुंगी

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने 2021 में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का भरोसा जताया है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें सत्ता से हटाने की भविष्यवाणी करने वाले अपने कुकर्मो के चलते मतदाताओं के आक्रोश का सामना करेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि जनता इतिहास को बदलने की कोशिशों और उसकी निजता से समझौता करने जैसे कुकर्मो की सजा देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अंत तक लड़ाई लड़ेंगी।

loksabha election banner

ममता ने अगले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर फेंकने के भाजपा के नारे पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि 2021 में हमारी सरकार चली जाएगी, वे अपने कुकर्मो पर बोलने का अधिकार खो चुके हैं। उन्हें मतदाताओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। ममता ने दावा करते हुए कहा कि मैं एक बार फिर सत्ता में आकर यहीं पर 2021 में आपको संबोधित करुंगी।

ममता ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार चुनाव जीतने के लिए जनता को भड़काने का सहारा नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि हम इतिहास बदलने की कोशिश करने वालों की निंदा करते हैं। दरअसल, हरियाणा और महाराष्ट्र में संपन्न विधानसभा चुनावों में अपने दम पर बहुमत साबित करने में विफल रही भाजपा को ममता ने सीधे-सीधे चेतावनी दी है। दोनों राज्यों में विपक्षी दल अच्छे प्रदर्शन के साथ सामने आए हैं।

गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनाव में बंगाल की 42 सीटों में से 18 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। बंगाल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बंगाल की सत्ता से हटाने का संकल्प लिया है। इसी को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए 2021 में फिर जीत का भरोसा जताया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.