Move to Jagran APP

विज्ञान के फायदों से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने को प्रतिबद्ध : ममता

जासं कोलकाता तृणमूल प्रमुख व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विज्ञान के फायदों को जरिए आम

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 11:48 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 11:48 AM (IST)
विज्ञान के फायदों से लोगों के जीवन 
को बेहतर बनाने को प्रतिबद्ध : ममता
विज्ञान के फायदों से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने को प्रतिबद्ध : ममता

जासं, कोलकाता : तृणमूल प्रमुख व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विज्ञान के फायदों को जरिए आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है। रविवार को सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, आज शांति एवं विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस है। विज्ञान हमारे रोजमर्रा के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आगे कहा कि हम इस चीज को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि विज्ञान के लाभ आम लोगों तक पहुंचे ताकि उनका जीवन बेहतर हो सके। आज शाति एवं विकास के लिए विश्व विज्ञान अंतरराष्ट्रीय दिवस है जो समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखाकित करता है। मालूम हो कि शाति एवं विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस' प्रत्येक वर्ष 10 नवंबर को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 2001 में शांति एवं विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी और इसे पहली बार 2002 में मनाया गया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.