अन्नपूर्णा देवी के निधन पर ममता ने जताया शोक
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार अन्नपूर्णा देवी के निधन पर शोक जताया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 03:01 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 03:01 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार अन्नपूर्णा देवी के निधन पर शोक जताया है। शनिवार को उन्होंने ट्वीट किया-'अन्नपूर्णा देवी के निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'। उल्लेखनीय है कि अन्नपूर्णा देवी का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 91 साल की थीं। अन्नपूर्णा देवी पिछले कुछ वषरें से उम्र जनित बीमारियों से जूझ रही थीं। वे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की भारतीय सुरबहार वादक थीं और अलाउद्दीन खान की बेटी और शिष्या थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें