Move to Jagran APP

Kolkata Durga puja 2020: ममता ने दिया प्रवासी महिला मजदूर के रूप वाली दुर्गा प्रतिमा को संरक्षित करने का निर्देश

ममता बनर्जी ने कोलकाता के बड़िशा क्लब की दुर्गा प्रतिमा को संरक्षित करने का निर्देश दिया है। वहां देवी दुर्गा की प्रतिमा को प्रवासी महिला मजदूर के रूप में दर्शाया गया था जो अपनी गोद में संतान को लिए हुई थी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 08:32 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 08:32 AM (IST)
Kolkata Durga puja 2020: ममता ने दिया प्रवासी महिला मजदूर के रूप वाली दुर्गा प्रतिमा को संरक्षित करने का निर्देश
इस दुर्गा प्रतिमा ने सबका ध्यान खींचा था और इसकी जमकर तारीफ हुई थी।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के बड़िशा क्लब की दुर्गा प्रतिमा को संरक्षित करने का निर्देश दिया है। वहां देवी दुर्गा की प्रतिमा को प्रवासी महिला मजदूर के रूप में दर्शाया गया था, जो अपनी गोद में संतान को लिए हुई थी। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी की वजह से यूं तो इस बार ज्यादातर पूजा पंडालों का वर्चुअली उद्घाटन किया था, लेकिन बड़िशा क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन करने सशरीर पहुंची थीं। वहां की अभिनव दुर्गा प्रतिमा देखकर वे हैरान रह गई थीं।

loksabha election banner

इस दुर्गा प्रतिमा ने सबका ध्यान खींचा था और इसकी जमकर तारीफ हुई थी। सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें खूब साझा की गई थीं। राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम ने बड़िशा क्लब की पूजा कमेटी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देश की जानकारी दी। इस दुर्गा प्रतिमा को थीम आर्टिस्ट रिंटू पाल के मार्गदर्शन में नदिया जिले के कृष्णनगर के मूर्तिकार पल्लव भौमिक ने तैयार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिमा की पहले प्रदर्शनी लगाई जाएगी, उसके बाद उसे किसी आईलैंड में रखा जाएगा। उस आईलैंड से संलग्न जगह का नाम प्रतिमा के थीम के अनुसार रखा जाएगा। इस बाबत आईलैंड को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है। रिंटू पाल का कहना है कि प्रतिमा को खुले आसमान के नीचे रखने पर धूप व बारिश से वह खराब हो सकती है इसलिए उसके लिए उपयुक्त शेड का इंतजाम करना जरुरी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.