Gangasagar Fair 2021: गंगासागर मेले के लिए 10 लाख मास्क तैयार करवा रही ममता सरकार
मास्क पर कोविड-19 से संक्रमित होने से बचने और इससे संबंधित सरकारी स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करने के संदेश लिखे होंगे। राज्य के एमएसएमई विभाग से दो लाख मास्क लिए जाएंगे। इसके अलावा स्वनिर्भर समूहों से 50-50 हजार मास्क तैयार करने को कहा गया है।
कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल की ममता सरकार गंगासागर मेले के लिए 10 लाख मास्क तैयार करवा रही है। दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी डॉ. पी. उलागानाथन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर गंगासागर आने वाले तीर्थयात्रियों में ये मास्क नि:शुल्क बांटे जाएंगे।
मास्क पर कोविड-19 से संक्रमित होने से बचने और इससे संबंधित सरकारी स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करने के संदेश लिखे होंगे। राज्य के एमएसएमई विभाग से दो लाख मास्क लिए जाएंगे। इसके अलावा हल्दिया, कुल्पी और अलीपुर सदर के 11 ब्लॉक के स्वनिर्भर समूहों से 50-50 हजार मास्क तैयार करने को कहा गया है। मास्क पर संदेश मुख्य रूप से हिंदी और बांग्ला भाषा में शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने और सर्दी, खांसी व बुखार होने पर पास के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराने का संदेश लिखा होगा। मास्क के साथ ही प्रचुर मात्रा में सैनिटाइजर भी तैयार किया जा रहा है। इसे भी सागर तीर्थयात्रियों में नि:शुल्क बांटा जाएगा।
जिलाधिकारी ने आगे बताया कि मूड़ीगंगा में ड्रेजिंग का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। ज्वार-भाटा के कारण पहले मूड़ीगंगा में 12-13 घंटे ही लांच चल पाते थे लेकिन इस बार उम्मीद है कि कम से कम 20 घंटे लांच चल पाएंगे। इससे जेटी पर भीड़ नहीं जमा हो पाएगी।
बंगाल की ममता सरकार गंगासागर मेले के लिए 10 लाख मास्क तैयार करवा रही है। दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी डॉ. पी. उलागानाथन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर गंगासागर आने वाले तीर्थयात्रियों में ये मास्क नि:शुल्क बांटे जाएंगे।जिलाधिकारी ने आगे कहा कि इस बार सागर मेला परिसर में कम से कम 10 हजार अस्थाई शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि हिंदुओं की आस्था के महापर्व मकर संक्रांति पर सागरद्वीप में हर साल गंगासागर मेले का आयोजन होता है।