50 लाख कन्याओं को श्री दिलाती कन्याश्री: ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार की कन्याश्री योजना ने राज्य की 50 लाख से अधिक बच्चियों सशक्त किया है।
कोलकाता, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय कन्या दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार की कन्याश्री योजना ने राज्य की 50 लाख से अधिक बच्चियों सशक्त किया है।
ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्याश्री योजना का लाभ राज्य की 50 लाख से अधिक लड़कियों को मिला है। राज्य सरकार ने तमाम आर्थिक बाधाओं के बावजूद इस योजना के लिए 5,600 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लोहा संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी माना है। 2017 में इस योजना को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि कन्याश्री के तहत राज्य की लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चियों की शिक्षा सुनिश्चित करते हुए असमय उनके विवाह को रोकना है।
अक्टूबर 2013 में योजना की शुरुआत हुई थी। इस योजना के तहत 13 सो 19 साल की बच्चियों को मासिक 500 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।