Move to Jagran APP

मानवता के नाते प्रवासियों को शरण देगी पं. बंगाल सरकार : ममता

तरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार मानवता के नाते हर तरह के प्रवासियों को जरूर शरण देगी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 03:40 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 04:00 PM (IST)
मानवता के नाते प्रवासियों को शरण देगी पं. बंगाल सरकार : ममता
मानवता के नाते प्रवासियों को शरण देगी पं. बंगाल सरकार : ममता

कोलकाता, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार मानवता के नाते हर तरह के प्रवासियों को जरूर शरण देगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट कर कहा है कि आज अंतरारष्ट्रीय प्रवासी दिवस है।

loksabha election banner

प्रवासियों को निश्चित तौर पर शरण दी जानी चाहिए। मानवता के नाते यह बेहद जरूरी है। मैं यह कहना चाहती हूं कि पश्चिम बंगाल सरकार अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुसार हर उस प्रवासी को शरण देने और ध्यान रखने के लिए तैयार है, जिन्हें इसकी जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने चार दिसम्बर,2000 को एक प्रस्ताव पास कर सर्वसम्मति से 18 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

इसके पहले 18 दिसम्बर,1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रवासी लोगों के मूलभूत अधिकारों और उनकी जरूरतों को सुनिश्चित करने पर सहमति बनी थी। आज दुनियाभर के करीब 200 देश इस दिवस को मनाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.