Move to Jagran APP

Bengal Politics : ममता असहिष्णुता का पर्याय हैं, बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतेंगे : नड्डा

मिशन बंगाल-दो दिवसीय बंगाल दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बोला ममता सरकार पर करारा हमला। भाजपा के चुनावी कार्यालय समेत 9 कार्यालयों का नड्डा ने किया उद्घाटन। कोलकाता में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष को दिखाए काले झंडे लगाए गो बैक के नारे।

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 10:04 PM (IST)
Bengal Politics : ममता असहिष्णुता का पर्याय हैं, बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतेंगे : नड्डा
Bengal Politics : पार्टी कार्यकर्ताओं से 2021 में ममता सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले मिशन बंगाल को लेकर दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को कोलकाता पहुंचे। यहां पहुंचने के साथ उन्होंने ममता सरकार पर करारा हमला बोला। नड्डा ने मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी पर असहिष्णुता का पर्याय होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में 200 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की अगली सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2021 में ममता सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। 

loksabha election banner

श्यामा प्रसाद मुखर्जी याद करना चाहूंगा, वह बंगाल में बेहद प्रासंगिक है

नड्डा ने प्रदेश में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और देश में अन्य दलों की वंशवाद की राजनीति की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है। कोलकाता में भाजपा के चुनावी कार्यालय समेत राज्य के विभिन्न जिलों में पार्टी के नौ कार्यालयों का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुशासन और सहिष्णुता के बारे में जो कहा था मैं आज उसे याद करना चाहूंगा, वह बंगाल में मौजूदा स्थिति में बेहद प्रासंगिक है। 

सीएम ममता बनर्जी ने पांच अगस्त को बंगाल में लॉकडाउन लगा दिया था

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी असहिष्णुता का दूसरा नाम हैं।' उन्होंने कहा कि कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर ने जिस तरह से देश को दृष्टि दी वो सभी जानते हैं, लेकिन आज बंगाल में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है। नड्डा ने तृणमूल सरकार पर अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जब पूरा देश अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन देख रहा था तब ममता बनर्जी ने पांच अगस्त को बंगाल में लॉकडाउन लगा दिया था, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को इस मौके पर शिरकत से रोका जा सके। उन्होंने कहा, इसके बिल्कुल विपरीत, 31 जुलाई को बकरीद के मौके पर लॉकडाउन हटा लिया गया था। यह दिखाता है कि प्रदेश सरकार की नीतिया तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित हैं। इधर, कोलकाता में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष को काले झंडे दिखाए एवं गो बैक के नारे लगाए।

'बंगाल में अब अंतिम छलांग लगानी बाकी है, जनता है भाजपा के साथ' 

नड्डा ने आगे कहा कि बंगाल की जनता अब तृणमूल के कुशासन से उब चुकी है। जनता भाजपा व मोदी जी के साथ हैं। बंगाल में अब अंतिम छलांग लगानी बाकी है और वो अब हमलोग आपके आर्शीवाद से 2021 में लगाएंगे और यहां ममता की सरकार को उखाड़ देंगे और भाजपा सरकार बनाएंगे। उन्होंने दावा किया भाजपा 2021 के चुनाव में 200 से ज्यादा सीटों पर जीत के साथ सत्ता में आएगी और तृणमूल का सफाया हो जाएगा। 

बीडीसी जिला परिषद चुनाव का जिक्र, एकतरफा भाजपा के पक्ष में फैसला  

बंगाल में भाजपा की कामयाबी गिनाते हुए नड्डा ने कहा कि यहां भाजपा ने एक लंबी लड़ाई लड़ी है। नौ साल पहले बंगाल में हमारा वोट फीसद 4 था। 2014 के लोकसभा चुनाव में हमारी सीटें 2 हो गई और हमारा वोट फीसद 18 पहुंचा। 2019 में हमारी सीटें 18 हुई और हमारा वोट फीसद 40 पर पहुंच गया। 2021 के चुनाव में भाजपा 200 से ज्यादा सीटों से विजय होगी। उन्होंने राजस्थान में बीडीसी जिला परिषद चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों ने एकतरफा भाजपा के पक्ष में फैसला दिया है।  

'तृणमूल भी इससे अलग नहीं, परिवार की पार्टी बन गई है तृणमूल कांग्रेस' 

तृणमूल में चल रहे अंदरूनी झगड़े पर नड्डा ने कहा कि कार्यालय संस्कार के केंद्र हैं, भाजपा कार्यालय चलती हैं। अन्य पार्टियां घरों से चलती हैं, यहीं उनके कार्यालय हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल भी इससे अलग नहीं है, वो भी परिवार की पार्टी बन गई है।

ममता के निर्वाचन क्षेत्र में चला जनसंपर्क अभियान, कालीघाट में पूजा की

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के व्यापक जन संपर्क अभियान के तहत नड्डा ने दोपहर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर अंतर्गत उनके घर के नजदीक कालीघाट इलाके में भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान में भी हिस्सा लिया। भाजपा के आर नोई अन्याय (और अन्याय नहीं) अभियान के तहत गृह संपर्क अभियान के दौरान नड्डा गिरीश मुखर्जी रोड पर स्थित एक पिछड़ी बस्ती के सात घरों में जाकर लोगों से बातचीत की और लीफलेट बांटे। इसके बाद उन्होंने कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की। यहां वह करीब 20 मिनट रहे।

पार्टी नेताओं के साथ की बैठक, गुरुवार को दक्षिण 24 परगना भी जाएंगे

नड्डा बाद में प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ शाम में एक बैठक भी की, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और उपाध्यक्ष मुकुल रॉय भी शामिल थे। पार्टी गतिविधियों का जायजा लेने आए नड्डा अपने दौरे के क्रम में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। गुरुवार को वह दक्षिण 24 परगना जिले में ममता के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायंमड हार्बर भी जाएंगे, जहां उनका मछुआरों से मिलने का कार्यक्रम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.