ममता की बायोग्राफी 'दीदी : द अनटोल्ड ममता बनर्जी' जारी
- पुस्तक में तृणमूल सुप्रीमो को देश की सबसे मजबूत महिलाओं में एक बताया गया - कॉलेज के दिनो
- पुस्तक में तृणमूल सुप्रीमो को देश की सबसे मजबूत महिलाओं में एक बताया गया
- कॉलेज के दिनों की राजनीति से लेकर 2011 में राज्य की सत्ता पर काबिज होने तक के संघर्ष का है जिक्र
जागरण संवाददाता, कोलकाता : मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की बायोग्राफी सोमवार को देशभर में रिलीज की गई। बायोग्राफी को प्रकाशित करने वाले पेंगुइन इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि ममता की बायोग्राफी वरष्ठि पत्रकार शुतापा पॉल ने लिखी है।
पुस्तक का शीर्षक 'दीदी : द अनटोल्ड ममता बनर्जी' है। पुस्तक में तृणमूल काग्रेस सुप्रीमो को देश की सबसे मजबूत महिलाओं में से एक बताते हुए उनके कॉलेज के दिनों की राजनीति से लेकर पश्चिम बंगाल की सत्ता पर तीन दशक से अधिक समय तक काबिज रही वाममोर्चा सरकार को 2011 में पटखनी देने तक की उनकी अनूठी राजनीतिक शैली, उनके संघर्ष और उपलब्धियों का वर्णन किया गया है। इसके साथ इस पुस्तक में अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी संभावित भूमिका को भी बया किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि बायोग्राफी में कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया गया है जिसके बारे में लोग नहीं जानते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह पुस्तक निश्चित रूप से लोगों को काफी पसंद आएगी।