कोलकाता में जन्मा नर-नारी के यौनांग वाला बच्चा, पेट में आंत और लिवर भी नहीं
बच्चे का जनर-नारी दोनों के यौनांग हैं। इस वजह से उसके लिंग का निर्धारण नहीं किया जा सका है।
कोलकाता (जागरण संवाददाता)। महानगर के एक सरकारी अस्पताल में ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है, जिसमें नर-नारी दोनों के यौनांग हैं। इस वजह से उसके लिंग का निर्धारण नहीं किया जा सका है और अस्पताल के रजिस्टर में लिख दिया गया है-'अस्पष्ट बेबी।'
चित्तरंजन सेवा सदन नामक सरकारी अस्पताल में सानिया परवीन नामक महिला ने रविवार प्रात: 6 बजकर 22 मिनट पर इस बच्चे को जन्म दिया। सानिया दक्षिण 24 परगना जिले के बादरतला नादियाल की रहने वाली है और कुछ दिन पहले प्रसव के लिए इस अस्पताल में भर्ती हुई थी। सूत्रों के मुताबिक बच्चे की नार्मल डिलीवरी हुई है। जन्म के समय बच्चे का वजन दो किलो 915 ग्राम था।
डॉक्टरों का कहना है कि जन्मा बच्चा एंफालोसेले नामक बीमारी से पीड़ित है, जो 4,000 बच्चों में से एक को होता है। बच्चे के पेट में आंत और लिवर भी नहीं हैं। ये अंग नाभी से निकले एक मांस के पिंड में समाए हुए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभाव प्रसून गिरि ने बताया कि इस तरह के बच्चे को दिल की समस्या हो सकती है।