Move to Jagran APP

कोलकाता की मशहूर कंपनी ने देश में मां दुर्गा का सबसे बड़ा डिजिटल मौजेक पिक्चर तैयार करने का बनाया रिकॉर्ड

आइटीसी के आशीर्वाद आटा की ओर से आयोजित अभियान में गृहणियों द्वारा भेजी गई फोटो एंट्रीज बनाया गया। आशीर्वाद आटा ने नारी शक्ति का उत्सव मनाने के लिए अपने कैंपेन ‘एटा अमार मां’ को दुर्गा पूजा तक आगे बढाते हुए ‘आमार मां आमार दुर्गा’ लांच किया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 07:37 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 07:37 PM (IST)
कोलकाता की मशहूर कंपनी ने देश में मां दुर्गा का सबसे बड़ा डिजिटल मौजेक पिक्चर तैयार करने का बनाया रिकॉर्ड
2000 से अधिक महिलाओं ने अपनी तस्वीरें भेजीं।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : कोलकाता स्थित आइटीसी लि. के आशीर्वाद आटा ने इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कराया है। आशीर्वाद आटा द्वारा आयोजित एक बड़े अभियान में 16,772 गृहणियों द्वारा भेजी गई फोटो एंट्रीज से ‘भारत में मां दुर्गा का सबसे बड़े डिजिटल मौजेक पिक्चर’ तैयार करने का रिकॉर्ड बनाया गया। आशीर्वाद आटा ने नारी शक्ति का उत्सव मनाने के लिए अपने कैंपेन ‘एटा अमार मां’ को दुर्गा पूजा तक आगे बढाते हुए ‘आमार मां, आमार दुर्गा’ लांच किया।

loksabha election banner

महिलाओं की अथक ऊर्जा को सम्मानित करना

‘आमार मां, आमार दुर्गा’ अभियान का उद्देश्य महिलाओं के विभिन्न अवतार और उनकी अथक ऊर्जा को सम्मानित करना था, जिसे दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के जरिये दर्शाया गया। 

आधुनिक महिला की क्षमता का प्रदर्शन करना

इन गतिविधियों में सबसे अधिक उत्साहपूर्ण हिस्सेदारी उस गतिविधि को मिली जिसमें एक महिला के आधुनिक अवतारों तथा विभिन्न भूमिकाएं निभाने की उसकी क्षमता का प्रदर्शन करना था। 

कोलकाता के मशहूर पंडालों में फोटो-बूथ लगाए 

इसके लिए बाग बाजार, सिंघी पार्क, दमदम पार्क और बारिशा क्लब जैसे कोलकाता के मशहूर पंडालों में फोटो-बूथ लगाए गए थे। इंटरनेट मीडिया पर 2000 से अधिक महिलाओं ने अपने घरों से अपनी तस्वीरें भेजी। 

दो वृद्धाश्रमों के लिए भी उत्सव का आयोजन

आशीर्वाद ने शहर के दो वृद्धाश्रम बिधान आनंदा आश्रम और शांति निलय वेलफेयर सोसाटी के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी इस उत्सव का आयोजन किया। यहां के निवासी अपने मित्रों और परिजनों से दूर रहते हैं और मौजूदा परिस्थिति में सुरक्षा के लिहाज से बाहर नहीं निकल सकते। 

लाइव स्ट्रीमिंग, और धुनुची डांस कार्यक्रम भी

इसी के मद्देनजर आशीर्वाद ने इन वृद्धाश्रमों में ही पंडाल का अनुभव तैयार किया। इसके साथ ही यहां अष्टमी के दिन बाग बाजार सार्बोजोनिन से अंजली की लाइव स्ट्रीमिंग, और धुनुची डांस कार्यक्रम का लाइव आयोजन भी किया, जिसमें यहां के वृद्ध नागरिकों ने खूब आनंद उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.