Kolkata Crime: कपड़ा सुखाने को लेकर झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर की हत्या
विद्यासागर पल्ली इलाके में हुई यह घटना। कथित तौर पर कृष्ण और उनके बेटे ने गोपाल को सड़क पर फेंककर लात-घूंसा मारा। पड़ोसियों ने गोपाल को बचाया। गंभीर हालत में गोपाल को वीआईपी रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : महानगर में स्तब्ध करने वाली घटना घटी है। कपड़ा सुखाने को लेकर हुए झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना दमदम एयरपोर्ट के पास विद्यासागर पल्ली इलाके में हुई। मृतक का नाम गोपाल मंडल है। वह नगरपालिका का अस्थायी कर्मचारी था। गोपाल मंडल की पत्नी का उनके बड़े भाई कृष्ण मंडल के बेटे ऋतिक, पत्नी पूर्णिमा और बेटी प्रिया से विवाद हो गया था। कथित तौर पर गोपाल मंडल की पत्नी को सड़क पर बुरी तरह पीटा गया। गोपाल ने इसका विरोध किया और इसे लेकर झगड़ा शुरू हो गया। उसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
दमदम एयरपोर्ट के पास विद्यासागर पल्ली इलाके में हुई यह घटना। कथित तौर पर कृष्ण और उनके बेटे ने गोपाल को सड़क पर फेंककर लात-घूंसा मारा। पड़ोसियों ने गोपाल को बचाया। गंभीर हालत में गोपाल को वीआईपी रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से इलाके में तनाव है। स्थानीय लोगों ने आरोपित कृष्णा के परिवार पर हमला किया। खबर मिलते ही एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में कृष्ण मंडल, अनिमा मंडल, प्रिया मंडल और ऋतिक मंडल शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में टावर लगाने को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा चल रहा था। परिवार में प्रायः ही अशांति रहती थी। दोनों भाइयों के परिवार वाले किसी भी छोटी-मोटी बात को लेकर आपस में उलझ जाते थे। कई बार पड़ोसियों ने भी बीच-बचाव किया था। एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में कृष्ण मंडल,अनिमा मंडल, प्रिया मंडल और ऋतिक मंडल शामिल हैं। स्थानीय निवासी कृष्णा मंडल को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
Edited By Priti Jha