Move to Jagran APP

तांत्रिक ससुर पर पुत्रवधू से दुष्कर्म का आरोप

2016 में भी भरत मंडल पर एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा था। तब पुलिस ने उसे पोक्सो एक्ट के तरह गिरफ्तार भी किया था।

By Edited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 02:56 AM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 09:56 AM (IST)
तांत्रिक ससुर पर पुत्रवधू से दुष्कर्म का आरोप
तांत्रिक ससुर पर पुत्रवधू से दुष्कर्म का आरोप

कोलकाता, जेएनएन। न्यूटाउन थानांतर्गत प्रमोदनगर इलाके में तांत्रिक ससुर पर अपनी ही पुत्रवधू को हवस का शिकार बनाने और शारीरिक-मानसिक अत्याचार का मामला सामने आया है। उसका नाम भरत चंद्र मंडल है। इस बाबत पीड़िता ने भरत के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

loksabha election banner

मालूम हो कि साल 2016 में भी भरत मंडल पर एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा था। तब पुलिस ने उसे पोक्सो एक्ट के तरह गिरफ्तार भी किया था। पर बाद में उसे जमानत मिल गई थी। पीड़िता ने बताया कि वह मूल रुप से दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग की रहने वाली है। पर वर्तमान में बागुईआटी के अजुर्नपुर में रह रही थी। वहीं उसकी मुलाकात जगन्नाथ मंडल नामक युवक से हुई, जो भरत का बेटा है। लंबे समय तक प्रेम करने के बाद युवती ने जगन्नाथ से विवाह कर लिया। शुरुआत में वह अपने पति, सास, ससुर और ननद के साथ खुशी खुशी रहती थी। पर शादी के चार महीने में ही उसके सिर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया।

पीड़िता की मानें तो गत मंगलवार को उसका पति, सास और ननद को ससुर भरत ने घूमने भेज दिया। घर वह पीड़िता और तांत्रिक ससुर ही बचे थे। पीड़िता ने बताया कि दोपहर में शाम को स्नान करने के बाद अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी। तभी ससुर भरत मंडल उसके कमरे में घुस आया। भीतर से दरवाजा बंद कर जोर जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया, तो उसे बुरी तरह मारा-पीटा। इसके बाद उसका मुंह दबा कर जमीन पर पटक दिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद ससुर ने घटना की जानकारी किसी को नहीं देने के लिए धमकी और प्रलोभन भी दिया। लेकिन मौका पाकर पीड़ित घर से भाग निकली और न्यूटाउन थाने पहुंच गई। उसने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित भरत की तलाश में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.