Move to Jagran APP

ममता को राज्य की स्थिति के बारे में राज्यपाल को जानकारी देना संवैधानिक रूप से अनिवार्य : धनखड़

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को याद दिलाया कि राज्य में कानून- व्यवस्था की स्थिति के बारे में राज्यपाल को जानकारी देना संवैधानिक रूप से अनिवार्य है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 05:07 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 05:07 PM (IST)
ममता को राज्य की स्थिति के बारे में राज्यपाल को जानकारी देना संवैधानिक रूप से अनिवार्य : धनखड़
ममता को राज्य की स्थिति के बारे में राज्यपाल को जानकारी देना संवैधानिक रूप से अनिवार्य : धनखड़

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को याद दिलाया कि राज्य में कानून- व्यवस्था की स्थिति के बारे में राज्यपाल को जानकारी देना संवैधानिक रूप से अनिवार्य है। राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा, 'राज्य में कानून- व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और पुलिस की ओर से राजनीतिक पक्षपात किए जाने के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस बारे में जानकारी देने का आग्रह किया गया था। मुख्यमंत्री का कानून-  व्यवस्था की स्थिति के बारे में राज्यपाल को जानकारी देना संवैधानिक रूप से अनिवार्य है और मैं एक बार फिर उनसे अपना कर्तव्य जल्द से जल्द निभाने का आग्रह करता हूं।' 

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राज्यपाल ने बंगाल में कानून-  व्यवस्था कथित रूप से बिगड़ने पर चिंता प्रकट करते हुए कहा था कि पुलिस नियमों के अनुसार काम नहीं कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से वक्त निकालकर इस विषय पर उनके साथ चर्चा करने की अपील की थी। राजपाल ने कहा था कि यहां विपक्षी दलों के सांसदों और विधायकों को पुलिस द्वारा निशाना बनाया जा रहा है और वह (पुलिस) ‘सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की भांति आचरण कर रही है। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘राज्य के राज्यपाल के तौर पर मैं राज्य में कानून व्यवस्था में भारी गिरावट से बहुत चिंतिंत हूं।’’ बताते चलें कि बंगाल के राज्यपाल के रूप में पिछले साल जुलाई में अपना पदभार संभालने के बाद से ही कई मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस सरकार के साथ धनखड़ का टकराव जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.