Shankar Nath Bagchi passed away: बंगाल क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष शंकर नाथ बागची का निधन
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के पूर्व उपाध्यक्ष शंकर नाथ बागची का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:42 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 11:42 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के पूर्व उपाध्यक्ष शंकर नाथ बागची का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। कैब ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।
कैब अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने अपने शोक संदेश में कहा-'शंकर नाथ बागची सही मायने में क्रिकेट प्रेमी और दक्ष क्रिकेट प्रशासक थे। वे मेरे प्रिय सहकर्मी थे। उनके साथ मैंने महिला क्रिकेट के विकास के लिए काम करने को काफी समय बिताया है। बंगाल में महिला क्रिकेट में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें