Move to Jagran APP

West Bengal : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बने बंगाल कांग्रेस के प्रभारी

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें गौरव गोगोई की जगह बंगाल का प्रभारी बनाया गया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 07:31 AM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 07:31 AM (IST)
West Bengal : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बने बंगाल कांग्रेस के प्रभारी
West Bengal : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बने बंगाल कांग्रेस के प्रभारी

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी में बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल के साथ कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) को पुनर्गठित करने की घोषणा की। इसमें एक महत्वपूर्ण पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का नाम हैं जिन्हें बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें गौरव गोगोई की जगह बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। प्रसाद को इस वजह से सीडब्ल्यूसी का विशेष आमंत्रित सदस्य से प्रोमोट कर स्थाई आमंत्रित सदस्य भी बनाया गया है।

loksabha election banner

दरअसल, जितिन प्रसाद भी चिट्ठी लिखने वाले उन 23 नेताओं में शामिल थे जिन्होंने सीडब्ल्यूसी का चुनाव कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद काफी हंगामा मचा था।हालांकि चिट्ठी लिखने वाले ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं को किनारे लगा दिया गया लेकिन प्रसाद को अहम जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश से आने वाले जितिन प्रसाद कांग्रेस के युवा कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं।

एक समय वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भी काफी करीबी माने जाते थे। हालांकि बाद में कई मौकों पर उनकी पार्टी से दूरी भी देखी गई। प्रसाद मनमोहन सिंह सरकार में साल 2004 से 2014 तक केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। इधर, बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब राज्य में पार्टी को सांगठनिक स्तर पर मजबूत करना उनके सामने बड़ी चुनौती होगी।

बताते चलें कि 2 दिन पहले कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बंगाल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद अधीर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.