Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर में रहेंगे गहन चिकित्सकीय निरीक्षण में

छुट्टी देने से पहले बुद्धदेव की कुछ जरुरी चिकित्सकीय जांच की गई घर में स्वास्थ्य संबंधी कई नियमों का सख्ती से करना होगा पालन। बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ की समस्या के बाद पिछले बुधवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 12:47 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 12:47 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर में रहेंगे गहन चिकित्सकीय निरीक्षण में
बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को मंगलवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, हालांकि घर में उन्हें गहन चिकित्सकीय निरीक्षण में रखा जाएगा। छुट्टी देने से पहले बुद्धदेव भट्टाचार्य की कुछ जरुरी चिकित्सकीय जांच की गई। पूरी तसल्ली होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी। घर में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

loksabha election banner

डॉक्टर उनकी सेहत पर नियमित रूप से नजर रखेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री को अभी हल्का भोजन और फलों का सेवन करने को कहा गया है। स्वस्थ महसूस करने के बाद बुद्धदेव ने खुद ही घर लौटने की इच्छा जताई थी। गौरतलब है कि बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कुछ साल पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि वे कहीं भी रहे, उन्हें घर लौटकर ही शांति मिलती है।

पूर्व मुख्यमंत्री का रक्तचाप अब बिल्कुल सामान्य है। वे सामान्य रूप से भोजन करने में भी सक्षम हैं। वे ठीक से बोल भी पा रहे हैं। उनका पांच दिवसीय एंटी-बायोटिक का कोर्स भी पूरा हो चुका है, हालांकि अन्य दवाएं अभी पहले की तरह चल रही हैं। कैथेटर भी हटा दिया गया है और वे सामान्य रूप से पेशाब करने में सक्षम हैं। उनकी नींद भी अच्छी हो गई है।

गौरतलब है कि बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में तकलीफ की समस्या के बाद पिछले बुधवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनके खून में ऑक्सीजन स्तर बहुत कम था। क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट में भर्ती होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन दिया गया था। उन्हें देखने राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अस्पताल पहुंचे थे और उनके द्रुत गति से स्वस्थ होने की कामना की थी।

माकपा के कई नेताओं का भी अस्पताल आना-जाना लगा रहा था। उल्लेखनीय है कि बुद्धदेव भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.