Flood in Bengal: बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद व हावड़ा में बाढ़ के हालात
Flood in Bengal. बंगाल में मालदा मुर्शिदाबाद हावड़ा समेत कुछ अन्य जिले में बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई है। इन जिलों के कई ब्लॉक बाढ़ प्रभावित हैं।
कोलकाता, जागरण संवाददाता। पश्चिम बंगाल में मालदा, मुर्शिदाबाद व हावड़ा जिले में बाढ़ से हालात काफी गंभीर हो गए हैं। इन जिलों के कई ब्लॉक बाढ़ प्रभावित हैं। मालदा में ही दो लाख से ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। हजारों बीघा खेती की जमीन बाढ़ की चपेट में आ गई है। इसके अलावा मुर्शिदाबाद में दामोदर नदी का बांध टूट जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। दूसरी ओर, हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर में बाढ़ से स्थिति और गंभीर होती जा रही है।
बंगाल में मालदा, मुर्शिदाबाद, हावड़ा समेत कुछ अन्य जिले में बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई है। इन जिलों के कई ब्लॉक बाढ़ प्रभावित हैं। बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए 24 घंटे संचालित मानिट¨रग सेल की शुरू की गई है। इस बीच, बुधवार को राज्य सचिवालय नवान्न में राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा व गृह सचिव अलापन बनर्जी विभिन्न जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।
गांधी जयंती पर छुट्टी के बावजूद बैठक में विभिन्न आठ विभागों आपदा प्रबंधन, सिंचाई, कृषि, मत्स्य, जल संसाधन विकास, पीडब्ल्यूडी, पंचायत विभाग के सचिव शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव ने विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति, राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। नवान्न सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान जिन जिलों में बाढ़ की स्थिति अधिक खराब है वहां के अधिकारियों की छुट्टी रद करने का निर्णय लिया गया।
उल्लेखनीय है कि मालदा में ही दो लाख से ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। हजारों बीघा खेती की जमीन बाढ़ की चपेट में आ गई है। इसके अलावा मुर्शिदाबाद में दामोदर नदी का बांध टूट जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। दूसरी ओर हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर में बाढ़ से स्थिति और गंभीर होती जा रही है।
मुख्यमंत्री ने राज्य के मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने को कहा है। मंगलवार को ही ममता बनर्जी ने बाढ़ की स्थिति खराब होने के लिए डीवीसी की ओर से बगैर बताए पानी छोड़ने व बैराज के ड्रेनेज को दुरुस्त नहीं किए जाने को जिम्मेवार ठहराया था और कहा था कि वे खुद भी आवश्यकता अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी।