बंगाल के कोलकाता में सीबीआइ अधिकारी बताकर रंगदारी वसूल रहे पांच लोग गिरफ्तार
न्यूटाउन इलाके में इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि न्यूटाउन इलाके में इस तरह का एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। पुलिस उनपर कड़ी नजर रख रही है और समय-समय पर गिरफ्तारियां होती रहती हैं।
कोलकाता, राज्य ब्यूरो। खुद को सीबीआइ अधिकारी बताकर रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। इको पार्क थाने की पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तड़के कार में सवार कुछ लोगों ने मवेशियों से भरे एक ट्रक को रोका और खुद को सीबीआइ अधिकारी बताकर उनसे रुपये की मांग की। उस समय इको पार्क थाने की पुलिस की एक टीम वहां गश्त लगा रही थी। उन्हें उन लोगों पर संदेह हुआ। पूछताछ करने पर वे गोलमटोल जवाब देने लगे। इसके बाद उन सभी को हिरासत में ले लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
पता लगाया जा रहा है कि इससे पहले उन्होंने इस तरह से और कितने लोगों से रंगदारी वसूली है। उनके साथ आर कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि न्यूटाउन इलाके में इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि न्यूटाउन इलाके में इस तरह का एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। पुलिस उनपर कड़ी नजर रख रही है और समय-समय पर गिरफ्तारियां होती रहती हैं।