Move to Jagran APP

Farmer Protest:बंगाल में किसानों का ब्योरा संग्रह करने में जुटी भाजपा, राज्य के कृषि मंत्री ने उठाए सवाल

कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल के किसानों की सूची भेजने का प्रस्ताव देते हुए 48 घंटे के भीतर किसान सम्मान निधि का फंड भेजने का दावा किया था भाजपा अब खुद इस काम में जुट गई है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 03:30 PM (IST)
Farmer Protest:बंगाल में किसानों का ब्योरा संग्रह करने में जुटी भाजपा, राज्य के कृषि मंत्री ने उठाए सवाल
घर-घर जाकर 'कृषक सुरक्षा कार्ड' वितरित कर रहे हैं पार्टी के नेता-कार्यकर्ता

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : राज्य सचिवालय के भरोसे न रहकर बंगाल भाजपा खुद से सूबे के किसानों का 'वास्तविक' ब्योरा संग्रह करने में जुट गई है ताकि उन्हें 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' प्रकल्प का लाभ पहुंचाया जा सके। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल के किसानों की सूची भेजने का प्रस्ताव देते हुए 48 घंटे के भीतर किसान सम्मान निधि का फंड भेजने का दावा किया था लेकिन राज्य सचिवालय की तरफ से इसका कोई जवाब नहीं दिया गया इसलिए भाजपा अब खुद इस काम में जुट गई है। भाजपा घर-घर जाकर 'कृषक सुरक्षा कार्ड' वितरित कर रही है। यह कार्ड बनवाने के लिए दिए जाने वाले फार्म में किसानों को अपना नाम, पता, ग्राम पंचायत का नाम, विधानसभा क्षेत्र समेत कई विवरण देने पड़ते हैं। इससे किसानों का डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है। सूबे के भाजपा नेता हर दिन यहां के किसानों की जानकारी दिल्ली भेज रहे हैं। राज्य प्रशासन से बचकर जानकारी जुटाने का काम किया जा रहा है। 

loksabha election banner

अवैध तरीके से बंगाल के किसानों की जानकारी एकत्र कर रही भाजपा : कृषि मंत्री 

राज्य के कृषि मंत्री आशीष बनर्जी ने भाजपा के इस कदम की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा संविधान और संघीय ढांचे से कोई मतलब नहीं है। उसने अवैध तरीके से बंगाल के किसानों की जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है। बंगाल के किसान केंद्र के इस झांसे में नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर किसानों का विश्वास बरकरार है।

इस बीच गत नौ दिसंबर से शुरू हुए भाजपा के 'कृषक सुरक्षा अभियान' की गति मंद रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी शुरुआत बद्र्धमान से की थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी के नेता-कार्यकर्ता 24 दिसंबर तक राज्य के सभी किसानों के घर जाएंगे लेकिन पिछले कुछ दिनों के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली के नेताओं द्वारा तय किए गए इस रास्ते पर बंगाल के नेता-कार्यकर्ताओं की गति धीमी रही है, जिसके कारण इस अभियान को 11 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा अब तक केवल आठ लाख किसानों के घरों तक ही पहुंच पाई है जबकि आधिकारिक तौर पर बंगाल में 63 लाख किसान परिवार हैं।

भाजपा के किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्रीरूप मित्र चौधरी ने बताया कि भाजपा इस सप्ताह उत्तर बंगाल में 10 लाख किसानों के घरों का दौरा करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसल बीमा योजना समेत कई केंद्रीय योजनाओं से वंचित किया गया है। भाजपा बंगाल की सत्ता में आने पर इन सभी परियोजनाओं को यहां शुरू कराएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.