Move to Jagran APP

मशहूर पेंटर वसीम कपूर का कोलकाता में निधन, अमिताभ बच्चन, ज्योति बसु समेत कई हस्तियों की तस्वीरें उकेरी

painter Wasim Kapoor passed away वसीम कपूर ने बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु समेत कई हस्तियों की तस्वीरें उकेरी थीं। बंगाल विधानसभा में उनके द्वारा तैयार किया गया ज्योति बसु का तैल चित्र लगा हुआ है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:02 PM (IST)
मशहूर पेंटर वसीम कपूर का कोलकाता में निधन, अमिताभ बच्चन, ज्योति बसु समेत कई हस्तियों की तस्वीरें उकेरी
मशहूर पेंटर वसीम कपूर का कोलकाता में निधन

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : जाने-माने पेंटर वसीम कपूर (71) का सोमवार को कोलकाता स्थित उनके निवास स्थल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनका निधन हो गया। उन्होंने आगे बताया कि वसीम कपूर को कोई बीमारी नहीं थी हालांकि कोरोना के कारण उन्होंने बाहर निकलना बंद कर दिया था।

prime article banner

वसीम कपूर ने बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु समेत कई हस्तियों की तस्वीरें उकेरी थीं। बंगाल विधानसभा में उनके द्वारा तैयार किया गया ज्योति बसु का तैल चित्र लगा हुआ है। वसीम कपूर का जन्म 1951 में लखनऊ में हुआ था लेकिन पढ़ाई के सिलसिले में वे कोलकाता आ गए थे। इसके बाद उन्होंने इसी शहर को अपनी कर्मभूमि भी बना लिया। कोलकाता की चित्रकारी जगत में वे चिर-परिचित नाम थे। उनके निधन पर राज्य के परिवहन मंत्री व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकी ने गहरा शोक जताया है।

वसीम कपूर 'आवाज' नामक संगठन के राज्य अध्यक्ष भी थे। आवाज की तरफ से उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा गया है कि इससे चित्रकारी जगत में एक शून्यता की सृष्टि हुई है। वसीम कपूर सिर्फ एक चित्रकार नहीं थे बल्कि वे सामाजिक क्रियाकलापों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.