दुर्गापुर आ रहे विमान को लखनऊ में करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से दुर्गापुर आ रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 10:33 AM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 10:33 AM (IST)
दुर्गापुर, जेएनएन। दिल्ली से दुर्गापुर आ रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
यात्रियों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर हंगामा मचाया। सुबह 5.25 में दिल्ली से दुर्गापुर के लिए विमान उड़ा था। तभी तकनीकी खराबी की वजह से लखनऊ एयर पोर्ट पर उतारा गया। विमान में तकरीबन 100 यात्री सवार थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें