Move to Jagran APP

Durga Puja Bengal: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हादसा, मकान का हिस्सा ढहने से एक की मौत और चार घायल

बंगाल की राजधानी कोलकाता में महासप्तमी के दिन दुर्गा पूजा के उत्साह में लोग डूबे थे। मध्य कोलकाता में फिर मकान का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 06:58 PM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 06:58 PM (IST)
Durga Puja Bengal: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हादसा, मकान का हिस्सा ढहने से एक की मौत और चार घायल
बंगाल की राजधानी कोलकाता में महासप्तमी के दिन दुर्गा पूजा के उत्साह में लोग डूबे थे।

राज्य ब्यूरो कोलकाता : बंगाल की राजधानी कोलकाता में महासप्तमी के दिन दुर्गा पूजा के उत्साह में लोग डूबे थे। मध्य कोलकाता में फिर मकान का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि पिछले एक माह के दौरान कोलकाता में मकान गिरने और मौत होने की यह तीसरी घटना है। इसके पहले मकान गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो चुकी है।

loksabha election banner

घटना मध्य कोलकाता के कैनाल ईस्ट रोड नंबर 35 में घटी है। मकान की छत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अलाउद्दीन गाजी के रूप में हुई है, जबकि चार लोगों को गंभीर चोट लगी है। उन्हें एनआरएस अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मध्य कोलकाता के कैनाल ईस्ट रोड नंबर 35 स्थित एक मकान में कारखाना चलता है। पूजा के दौरान उनमें मरम्मत का कार्य चल रहा था। उसी समय छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इसमें मरम्मत का कार्य करने वाले राज मिस्त्री और श्रमिक दुर्घटना के शिकार हुए हैं।

पुलिस पूरे मामलों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान बहुत ही पुराना है और उसकी मरम्मत का काम चल रहा था। उसी दौरान यह दुर्घटना हुई है। यह कारखाना बहुत दिनों बंद था और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कारखाने में मरम्मत का काम चल रहा था। नगर निगम के रिकार्ड के मुताबिक शहर में खतरनाक घरों की संख्या करीब 3,000 है, लेकिन भवन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि उनके मुताबिक नगर में ऐसे घरों की संख्या के बारे में नगर निगम को कोई जानकारी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.