Move to Jagran APP

चक्रवाती तूफान 'यास' के चलते पूर्व रेलवे ने रद की लंबी दूरी की ये ट्रेनें, जानें कौन सी ट्रेनें नहीं चलेंगी

पूर्वी तटीय क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों पर चक्रवाती तूफान यास का असर पड़ने की आशंका के मद्देनजर इन ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। बिहार बंगाल ओडिशा केरल कर्नाटक आने जाने वाले पर असर।

By Priti JhaEdited By: Published: Mon, 24 May 2021 08:08 AM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 08:12 AM (IST)
चक्रवाती तूफान 'यास' के चलते पूर्व रेलवे ने रद की लंबी दूरी की ये ट्रेनें, जानें कौन सी ट्रेनें नहीं चलेंगी
चक्रवाती तूफान 'यास' के चलते पूर्व रेलवे ने रद की लंबी दूरी की 25 ट्रेनें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : चक्रवाती तूफान यास के कारण पूर्व रेलवे ने रविवार को लंबी दूरी की 25 विशेष ट्रेनों को रद करने की घोषणा की है। पूर्वी तटीय क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों पर चक्रवाती तूफान यास का असर पड़ने की आशंका के मद्देनजर इन ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।पूर्व रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा कि चक्रवात के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाते हुए 24 मई से 29 मई के बीच बिहार, बंगाल, केरल, कर्नाटक आने-जाने वाली 25 ट्रेनों को रद किया गया है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग ने यास को गंभीर चक्रवात की कैटिगरी में रखा है और लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। चक्रवात यास के 26 मई की शाम तक बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटों को पार करने की उम्मीद है, जिस दौरान हवा की गति 155-165 किमी प्रति घंटे रह सकती है। इससे बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

जानिए कौन सी ट्रेनें रहेगी रद

ट्रेन संख्या- यात्रा आरंभ करने वाले स्टेशन- रद रहने की तारीख

02510 गुवाहाटी-बेंगालुरू कैंट. 24.05.2021 एवं 25.05.2021

05228 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर 24.05.2021

02643 एर्णाकुलम-पटना जंक्शन 24.05.2021 एवं 25.05.2021

05930 न्यू तिनसुकिया-तामब्रम 24.05.2021

02254 भागलपुर-यशवंतपुर 26.05.2021

02376 जसीहीड-तामब्रम 26.05.2021

02507 त्रिवेंद्रम सेंट्रल-सिलचर 25.05.2021

02552 कामाख्या-यशतंपुर 26.05.2021

02611 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी 26.05.2021

08419 पुरी-जयनगर 27.05.2021

08450 पटना जंक्शन-पुरी 25.05.2021

02249 केएसआर बेंगलुरू सिटी जंक्शन- न्यू तिनसुकिया जंक्शन 25.05.2021

02509 बेंगलुरू कैंट-गुवाहटी 27.05.2021 एवं 28.05.2021

02508 सिलचर-त्रिवेंद्रम सेंट्रल 27.05.2021

05929 तामब्रम-न्यू तिनसुकिया जंक्शन 27.05.2021

02250 न्यू तिनसुकिया जंक्शन-केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन 28.05.2021

02551 यशवंतपुर-कामाख्या 29.05.2021

02612 न्यू जलपाईगुड़ी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल 28.05.2021

02644 पटना जंक्शन-एर्णाकुलम 27.05.2021 एवं 28.05.2021

02516 अगरतला-बेंगलुरू कैंट. 25.05.2021

02515 बेंगलुरू कैंट-अगरतला 25.05.2021

02253 यशवंतपुर-भागलपुर 29.05.2021

06578 गुवाहाटी-यशवंतपुर 24.05.2021

07029 गुवाहाटी-सिकंदराबाद 26.05.2021

07029 गुवाहाटी-सिकंदराबाद 29.05.2021 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.