Move to Jagran APP

हाथ मिलाने के बहाने गायब की हीरे की अंगूठी

जागरण संवाददाता, कोलकाता : सोमवार को कोलकाता के एक प्रसिद्ध डॉक्टर मोहनचंद शिल की बेशकी

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 05:10 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 05:10 PM (IST)
हाथ मिलाने के बहाने गायब की हीरे की अंगूठी
हाथ मिलाने के बहाने गायब की हीरे की अंगूठी

जागरण संवाददाता, कोलकाता :

loksabha election banner

सोमवार को कोलकाता के एक प्रसिद्ध डॉक्टर मोहनचंद शिल की बेशकीमती हीरे की अंगूठी चोरी हो गई। आरोप है कि रास्ते में एक महिला से हाथ मिलाने के बाद से ही अंगूठी गायब है और यह उसी महिला का काम है। इस मामले में डॉक्टर ने मंगलवार को इंटाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 50 वर्षीय मोहनचंद शील कोलकाता के एक प्रख्यात डॉक्टर हैं। अपने कैरियर में उन्होंने कई मरीजों का इलाज किया हैं। इसीलिए डॉक्टर शील का सभी लोग बहुत आदर करते थे। सड़क पर निकलते ही लोग उनका हालचाल पूछना नहीं भूलते थे। यह रोज की बात थी। डॉक्टर शील ने बताया कि मंगलवार को वह शेव कराने के लिए अपने घर के पास की सैलून में जा रहे थे तभी रास्ते में एक महिला ने उनसे हालचाल पूछा। अंत में उक्त महिला ने डॉक्टर शील से हाथ मिलाया। महिला से हाथ मिलाने पर उन्हें कुछ अटपटा लगा पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। वहीं जब वह शेव कराने के बाद घर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि उनकी हीरे की अंगूठी गायब है। इसके बाद मोहनचंद ने इंटली थाने में जाकर उक्त महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उक्त महिला के रंग रूप के बारे में पूछने पर डॉक्टर शील ने बताया कि उस महिला का चेहरा काफी आकर्षक था। उसने चमकीली रंग की साड़ी पहनी थी। बातचीत के दौरान वह अंग्रेजी व बांग्ला मिलाकर बोल रही थी। पुलिस ने बताया कि महानगर में इस तरह की घटना पहली बार प्रकाश में आया है। डॉक्टर के बयान पर उक्त महिला की स्केच तैयार की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.