Move to Jagran APP

West Bengal: दिलीप घोष बोले, बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ा अत्याचार, ममता बनर्जी पर साधा निशाना

West Bengal महानगर के सिंथी इलाके में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गए हैं। एक दिन पहले ही नदिया जिले के पलासी में सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक लड़की की हत्या कर दी गई है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 02:44 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 04:16 PM (IST)
West Bengal: दिलीप घोष बोले, बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ा अत्याचार, ममता बनर्जी पर साधा निशाना
दिलीप घोष बोले, बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ा अत्याचा। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रविवार को एक बार फिर बंगाल के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने हमला बोला। महानगर के सिंथी इलाके में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गए हैं। एक दिन पहले ही नदिया जिले के पलासी में सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक लड़की की हत्या कर दी गई है। सत्तारूढ़ पार्टी के लोग इसे दबाने में जुटे हैं और प्रशासन उदासीन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी में हिम्मत नहीं है कि वह दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें, क्योंकि उनकी सरकार इन्हीं अपराधियों के दम पर चलती है। उन्होंने कहा कि अगर हम माकपा के दौरान उनके खिलाफ बोलते थे, तो गांवों में पंचायत होती थीं।

prime article banner

अगर कोई ज्योति बसु और बुद्धदेव भट्टाचार्य के खिलाफ बोलते, तो उसे दो बोरा चावल जुर्माना देना पड़ता। उसके बाद लोगों ने समझा और दीदी को मुख्यमंत्री बनाएं। पलाशी में शनिवार को दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या पर घोष ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मुख्यमंत्री महिला होने के बावजूद दुष्कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। घोष ने कहा कि महिलाएं ने भी दीदी वोट देकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया। लेकिन अब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। शाम होते ही डर लगता है। ममता में उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है जो दुष्कर्म कर रहे हैं। कटमनी व सिंडिकेट गिरोह चला रही हैं। महिलाओं की इज्जत को पैसे से खरीदा जा रहा है। यह बंगाल की संस्कृति नहीं है। 

इससे पहले दिलीप घोष ने शनिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को हिंसक बर्ताव पर पलटवार की चेतावनी देते हुए विवादित बयान दिया। दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान घोष ने कहा कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी के लोग हिंसा करते रहेंगे तो उन पर पलटवार किया जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि जिस दिन हम लोग पिटाई शुरू करेंगे, उस रोज बैंडेज के लिए कोई जगह नहीं होगी। अस्पताल का बिस्तर भी नहीं मिलेगा। आपको बाहर बिस्तर लगाना होगा। इधर, उनके इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। तृणमूल की सांसद डॉ काकोली घोष ने कहा कि भाजपा नेता भड़काऊ बयान देकर बंगाल का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने घोष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.