Move to Jagran APP

बंद स्कूल परिसर से भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला, मंगलवार दिनभर लापता थे, राजनीति गर्म

भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ता ने हत्या की। संदेह-हत्या करके लटका दिया होगा शव। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। नाककाटीगाछ के शिकारपुर की घटना। आरोपियों की गिरफ्तारी को तूफानगंज थाना के भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 09:46 PM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 09:46 PM (IST)
बंद स्कूल परिसर से भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला, मंगलवार दिनभर लापता थे, राजनीति गर्म
जिक्रयोग है 18 नवंबर को भी दो क्लबों के बीच विवाद में भाजपा कार्यकर्ता की जान गयी थी।

संवाद सूत्र, कूचबिहार: बंद स्कूल परिसर से बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता का लटकता हुआ शव बरामद हुआ। इसे लेकर कूचबिहार में  राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। बुधवार की सुबह अंदरान फूलबारू़ी गर्ल्स हाईस्कूल के भीतर झूलता हुआ शव बरामद हुआ। तूफानगंज थाना पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम स्वप्न दास (35) है। मंगलवार दिनभर लापता थे भाजपा कार्यकर्ता। 

prime article banner

संदेह-हत्या करके लटका दिया होगा शव 

भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ता ने हत्या की। भाजपा के कूचबिहार जिला के महासचिव संजय चक्रवर्ती ने बताया कि स्वपन दास हमारे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थें। शव को जिस तरह से झूलते देखा गया इससे संदेह हो रहा है कि उन्हें हत्या करके लटका दिया गया होगा। 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि भाजपा इसे लेकर ङ्क्षहसा की राजनीति कर रही है। व्यक्ति ने आत्महत्या की है या नहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तूफानगंज थाना की पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार से लापता थे। घटनास्थल पर खून के छींटू थे। उनकी पत्नी चुमकी दास ने बताया कि वें उनके पति भाजपा के कार्यकर्ता है। इसलिए उनके पति की हत्या करके टांग दिया गया। मैं चाहती हूं कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। 

नाककाटीगाछ के शिकारपुर की घटना

आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गयी है। इसे लेकर तूफानगंज थाना के भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। गौरतलब है कि विगत १८ नवंबर को दो क्लबों के बीच विवाद में भाजपा के यूथ कमेटी के सचिव कालाचांद कर्मकारी की मौत हो गयी थी। यह घटना नाककाटीगाछ ग्राम पंचायत के शिकारपुर इलाके में घटित हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.