Move to Jagran APP

केंद्र के बाद अब बंगाल सरकार के खिलाफ एम्फन चक्रवात के मुद्दे पर संयुक्त आंदोलन करेंगे वाम और कांग्रेस

केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त आंदोलन करने के बाद अब वाममोर्चा और कांग्रेस नेता संयुक्त रूप से बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ सात जुलाई को सड़क पर उतरेंगे।

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 08:24 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 08:24 PM (IST)
केंद्र के बाद अब बंगाल सरकार के खिलाफ एम्फन चक्रवात के मुद्दे पर संयुक्त आंदोलन करेंगे वाम और कांग्रेस
केंद्र के बाद अब बंगाल सरकार के खिलाफ एम्फन चक्रवात के मुद्दे पर संयुक्त आंदोलन करेंगे वाम और कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त आंदोलन करने के बाद अब वाममोर्चा और कांग्रेस नेता संयुक्त रूप से बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ सात जुलाई को सड़क पर उतरेंगे। एम्फन चक्रवात से हुई तबाही के बाद लोगों को मिलने वाले राहत में हो रहे भ्रष्टाचार को मुद्दा बना कर वामपंथी व कांग्रेस ने संयुक्त आंदोलन करने की घोषणा की है।

loksabha election banner

वामपंथी दलों ने पहले आंदोलन को लेकर बैठक की थी। इसके बाद बुधवार को वाममोर्चा व कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रख्यात चिकित्सक बिधान चंद्र रॉय की जयंती व पुण्यतिथि पर एकजुट हुए तो इस दौरान कुछ नेताओं ने बताया कि सात जुलाई को हमलोग जिलों से लेकर कोलकाता तक विरोद प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। बताते चलें कि वाममोर्चा व कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक आंदोलन करने की घोषणा की थी।

पहली बार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में डॉ बिधान चंद्र राय की जयंती में शामिल हुए वामो नेता 

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कहा कि बंगाल में लोकतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष विकल्प की जरूरत है, जो कांग्रेस-वामो गठबंधन ही दे सकता है। सोमेन बुधवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं  प्रख्यात चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र राय की जयंती के उपलक्ष में विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह पहला मौका था जब कार्यक्रम में वामो नेता भी शामिल हुए थे। सोमेन ने आगे कहा-' आज परिस्थितियां कुछ ऐसी हो गई हैं कि हमें साथ मिलकर डॉ बिधान चंद्र राय की जयंती का पालन करना पड़ रहा है।' उन्होंने वामो की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा लोकतंत्र के लिए लड़ाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो जुलाई को फॉरवर्ड ब्लॉक नेता अशोक घोष की जयंती पर हेमंत भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सोमेन मित्रा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिदल भी शामिल होगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में कांग्रेस और वामो में नजदीकियां बढी हैं। दोनों ने राज्य की तीन विधानसभा सीटों के लिए हुआ उपचुनाव  मिलकर लड़ा था। एनआरसी के खिलाफ भी दोनों ने साथ मिलकर आवाज उठाई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.