Move to Jagran APP

फर्जी वैक्सीन कांड के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन, 20 गिरफ्तार

फर्जी वैक्सीन कांड के खिलाफ कांग्रेस छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बंगाल विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र परिषद के सदस्य दोपहर करीब तीन बजे अचानक कोलकाता में विधानसभा के नॉर्थ गेट के बाहर जमा हो गए

By Vijay KumarEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 05:47 PM (IST)
फर्जी वैक्सीन कांड के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन, 20 गिरफ्तार
प्रदर्शन करने के आरोप में कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : फर्जी वैक्सीन कांड के खिलाफ कांग्रेस छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बंगाल विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र परिषद के सदस्य दोपहर करीब तीन बजे अचानक कोलकाता में विधानसभा के नॉर्थ गेट के बाहर जमा हो गए और फर्जी वैक्सीन कांड को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसमें कुछ महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी।

loksabha election banner

प्रदर्शनकारी हाथ में बैनर व तख्तियां भी लिए हुए थे। हालांकि विधानसभा सत्र चलने के चलते आसपास बड़ी संख्या में‌ मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को जल्द ही वहां से हटा दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच‌ मामूली धक्का-मुक्की भी हुई। कुछ कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती अंदर घुसने की भी कोशिश की, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रदर्शन करने के आरोप में कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि महानगर में हाल में फर्जी वैक्सीन शिविरों के खुलासे के बाद से मुख्य विपक्षी भाजपा ममता सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध जताया है। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने ममता सरकार पर घटना में कथित तौर पर लिप्त सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं व कार्यकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया। बता दें कि फर्जी वैक्सीन कांड में कोलकाता पुलिस मुख्य आरोपित देबांजन देब समेत आठ लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.