Move to Jagran APP

मुर्शिदाबाद में पुलिस व जनता के बीच संघर्ष, कई जख्मी

राज्य के मुर्शिदाबाद जिले के डूबतल्ला इलाके में रेहान मंडल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहें स्थानीय लोगों व पुलिस के बीच संघर्ष का मामला प्रकाश में आया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 01:10 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 01:10 PM (IST)
मुर्शिदाबाद में पुलिस व जनता के बीच संघर्ष, कई जख्मी
मुर्शिदाबाद में पुलिस व जनता के बीच संघर्ष, कई जख्मी

कोलकाता, जासं। राज्य के मुर्शिदाबाद जिले के डूबतल्ला इलाके में रेहान मंडल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहें स्थानीय लोगों व पुलिस के बीच संघर्ष का मामला प्रकाश में आया है। विरोध प्रदर्शन के बीच लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में पुलिसकर्मी सहित कई लोग जख्मी हो गए।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस इस मामले के मुख्य अभियुक्त को बचाने का काम कर रही है। जानकारी के अनुसार, डूबतल्ला इलाके में रेहान मंडल की हत्या का विरोध में लोगों ने पथराव किया था। पथराव की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से सड़क से हटने की अपील की। तभी अचानक प्रदर्शन कर रहें लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस संघर्ष में तीन पुलिसकर्मी समेत अन्य कई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

गोली लगने से घायल तृणमूल कार्यकर्ता ने तोड़ा दम 

पुरुलिया जिले के तृणमूल कार्यकर्ता ने पिंटू सिन्हा ने कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल की ओर से बताया गया कि पिंटू ने गुरुवार रात 9 बजकर 17 मिनट पर आखरी सांस ली।

उल्लेखनीय है कि दीपावली के दिन पिंटू के उनके पारुई ग्राम के मकान में कुछ असामाजिक तत्वों ने गोली मार दी थी। गम्भीर हालत में पिंटू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसएसकेअएम अस्पताल में ऑपरेशन करके गोली पिंटू के शरीर से निकाल दिया गया था। लेकिन आखिरकार पिंटू ने गुरुवार रात दम तोड़ दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.