Move to Jagran APP

West Bengal: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर सीआइडी का शिकंजा, नोटिस देकर 25 को पेश होने का निर्देश

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह साल 2018 में इस सहकारी बैंक के अध्यक्ष थे। उस समय सिंह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे। बाद में 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले अर्जुन सिंह ने तृणमूल छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

By Priti JhaEdited By: Published: Fri, 21 May 2021 08:59 AM (IST)Updated: Fri, 21 May 2021 06:36 PM (IST)
West Bengal: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर सीआइडी का शिकंजा, नोटिस देकर 25 को पेश होने का निर्देश
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर सीआइडी का शिकंजा

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल  सीआइडी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामले में बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को नोटिस भेजा है। सीआइडी ने नोटिस में सिंह को 25 मई को कोलकाता में उनके सामने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।यह मामला एक स्थानीय सहकारी बैंक से संबंधित एक कथित भ्रष्टाचार का है।सिंह साल 2018 में इस सहकारी बैंक के अध्यक्ष थे।उस समय वे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे। बाद में 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले अर्जुन सिंह ने तृणमूल छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। वो बैरकपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने में सफल रहे।

loksabha election banner

इसके बाद से वे तृणमूल सरकार के निशाने पर हैं। वहीं, नोटिस मिलने पर भाजपा सांसद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारे पर सीआइडी ने यह कार्रवाई की है। अभी हम पर और केस होंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुझे सुप्रीम कोर्ट की तरफ से राहत दी जा चुकी है। हम अपना केस ट्रांसफर कराने के लिए कोर्ट जा सकते हैं। हम कानून की इज्जत करते हैं। देखते जाइए अभी हमारे ऊपर बंगाल में कई केस थोपे जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले पुलिस ने पिछले साल अगस्त में अर्जुन सिंह के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा स्थित आवास पर भ्रष्टाचार के मामले में छापा मारा था। सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोपों से इन्कार करते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल उनके खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा है कि वो सीआइडी के सामने पेश होने से पहले अपने वकील से सलाह लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.