Move to Jagran APP

डॉ. त्रिपाठी की कृति विचार-विहग का लोकार्पण

जाने-माने साहित्यकार एवं कुमारसभा पुस्तकालय के अध्यक्ष डॉ. प्रेमशकर त्रिपाठी की नवीनतम कृति विचार-विहग का लोकार्पण प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 02:00 PM (IST)
डॉ. त्रिपाठी की कृति विचार-विहग का लोकार्पण
डॉ. त्रिपाठी की कृति विचार-विहग का लोकार्पण

जागरण संवाददाता, कोलकाता : जाने-माने साहित्यकार एवं कुमारसभा पुस्तकालय के अध्यक्ष डॉ. प्रेमशकर त्रिपाठी की नवीनतम कृति विचार-विहग का लोकार्पण प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र ने किया। डॉ. त्रिपाठी के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में पुस्तक का लोकार्पण हुआ। इस मौके पर कमलेश मिश्र, गिरिधर राय, महावीर बजाज तथा डॉ. अभिजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

loksabha election banner

कुमारसभा पुस्तकालय द्वारा प्रकाशित विचार-विहग डॉ. प्रेमशकर त्रिपाठी की नवीनतम पुस्तक है, जिसमें उनके चयनित आलेखों का संकलन है। उन आलेखों को नियमित पढ़ने वाले सजग पाठकों का आग्रह था कि इन विचारोत्तेजक आलेखों का पुस्तक रूप में प्रकाशन हो। इसके पूर्व डॉ. त्रिपाठी के आलेख विचार-विविधा तथा विचार वीथिका कृतियों के रूप में प्रकाशित हो चुके हैं, जिन्हें पाठकों ने मुक्त कंठ से सराहा है। उक्त अवसर पर साहित्य मनीषी डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र ने डॉ. त्रिपाठी को सतत सृजनशील रहने का आशीर्वाद दिया तथा पुस्तक प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कुमारसभा पुस्तकालय की साहित्यिक सक्रियता की भी प्रशसा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.