Move to Jagran APP

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक के खिलाफ फेसबुक में टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार तृणमूल नेता की ओर से हाबरा थाने में शिकायत के कुछ देर के भीतर ही पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 08:29 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 12:32 PM (IST)
ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक के खिलाफ फेसबुक में टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक के खिलाफ फेसबुक में टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोलकाता, राज्य ब्यूरो।   बंगाल पुलिस ने फेसबुक पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के बारे में कथित अपमानजनक पोस्ट के लिए भाजपा के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। महानगर से सेट उत्तर चौबीस परगना जिले के भाजपा कार्यकर्ता सुभदीप दास (24) को क्षेत्र के तृणमूल के एक कार्यकर्ता द्वारा बुधवार शाम को हाबरा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

loksabha election banner

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आइटी एक्ट) के विभिन्न प्रावधानों के तहत धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 505 (झूठे बयान, अफवाह आदि जो सार्वजनिक शांति के खिलाफ उत्पीड़न या अपराध का कारण बन सकता है) और 67 (आपत्तिजनक सामग्री का प्रकाशन) के तहत भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सुभदीप दास को गुरुवार को बारासात कोर्ट में पेश किया गया। मामले पर पुलिस की अतिसक्रियता का आरोप लगाते हुए, भाजपा ने कहा कि राज्य में उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं को सुनियोजित तरीके से टारगेट किया जा रहा है।

हालांकि गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए, हाबरा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष निलिमेश दास ने कहा कि पुलिस केवल कानून का पालन कर रही है। तृणमूल नेता ने कहा कि बंगाल भाजपा प्रभारी खुद राजनीतिक विरोधियों का सम्मान करना नहीं जानते। स्वाभाविक रूप से उनकी पार्टी के कार्यकर्ता उनका ही अनुकरण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर हमारे प्रिय और सम्मानित सांसद को गाली दी थी। आज पूरा देश जानता है कि भाजपा अपना राजनीतिक उद्देश्य के लिए फेसबुक का उपयोग कैसे कर रही है। पुलिस ने सही काम किया है और भविष्य में अगर कोई भी इस तरह की हरकत करता है तो इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.