Move to Jagran APP

Bengal Assembly Elections: ममता सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए एक करोड़ घरों में लीफलेट बांटेगी भाजपा

पांच दिसंबर से आर नोय अन्याय नाम से अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में एक करोड़ घरों में ममता सरकार की नाकामियों को बताने के लिए लीफलेट बांटेगी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 08:53 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 08:53 AM (IST)
Bengal Assembly Elections: ममता सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए एक करोड़ घरों में लीफलेट बांटेगी भाजपा
पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल में अब भाजपा ने ममता सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए एक अभियान शुरू करने की घोषणा की है। दरअसल प्रदेश भाजपा यह अभियान बंगाल सरकार के 'द्वारे द्वारे सरकार' (सरकार आपके द्वार) कार्यक्रम के जवाब में शुरू करने जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में एक करोड़ घरों में ममता सरकार की नाकामियों को बताने के लिए लीफलेट बांटेगी।

loksabha election banner

बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। ममता बनर्जी सरकार की कथित नाकामियों को गिनाने के लिए भाजपा एक अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, 'हम एक 'आर नोय अन्याय' नाम से अभियान शुरू करने जा रहे हैं और इसके जरिए हम लोगों के घरों पर जाएंगे और उन्हें ममता सरकार की नाकामियों के बारे में बताएंगे। यह अभियान का दूसरा चरण होगा। इसके पहले चरण में जून-जुलाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक करोड़ लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी का पत्र बांटा था। इसमें लोगों के समक्ष केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया गया था।'

घोष ने दावा किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बंगाल की जनता को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का अभियान पांच दिसंबर से शुरू होगा। तृणमूल कांग्रेस नेता शुभेंदु अधिकारी के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर उन्होंने कहा, 'मैं कुछ नहीं कह सकता कि कौन पार्टी में शामिल होगा और कौन नहीं। मैं इतना कह सकता हूं कि जो भी व्यक्ति राज्य में सकारात्मक बदलाव लाना चाहता है, उसका खुले दिल से पार्टी में स्वागत है।' अब भाजपा ने ममता सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए एक अभियान शुरू करने की घोषणा की है। दरअसल प्रदेश भाजपा यह अभियान बंगाल सरकार के 'द्वारे द्वारे सरकार' (सरकार आपके द्वार) कार्यक्रम के जवाब में शुरू करने जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में एक करोड़ घरों में ममता सरकार की नाकामियों को बताने के लिए लीफलेट बांटेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.