कोलकाता: भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु समेत 80 नेता व कार्यकर्ताओं के खिलाफ चार FIR
भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु समेत पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भाजपा के 80 नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ चार एफआइआर दर्ज की गई है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता: भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु समेत पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भाजपा के 80 नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ चार एफआइआर दर्ज की गई है। भाजपा नेता पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ को भड़काने और जिले के दांतन थाने को फूंक देने का बयान देने का आरोप है। भाजपा नेता अपने एक कार्यकर्ता की हुई हत्या के बाद शव के अंतिम संस्कार के दौरान कुशनी गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने यह बयान दिया है। बताता चलें कि भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हत्या की है।
भारतीय दंड संहिता की धारा 505, 506 और 120 बी के तहत सायंतन बसु और अन्य नेताओं के साथ साथ वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के खिलाफ उत्तेजक भाषण के लिए प्राथिमकी दर्ज कराई गई है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान गांव में शव के साथ अनधिकृत रूप से भीड़ इकट्ठा करने के लिए भी कोतवाली थाने में एक और अलग मामला दर्ज किया गया है। भाजपा आतंक की भाषा बोलती है। पश्चिम मेदिनीपुर के तृणमूल नेता ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण दांतन में अशांति का माहौल बनाने के लिए वे लोग शव के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
केवल सायंतन बसु ने ही भाजपा के सभी नेताओं के खिलाफ यहां अशांति फैलाने का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस बीच कोरोना महामारी के बीच राज्य के विभिन्न जिलों से भाजपा और तृणमूल के बीच झड़पें हो रही हैं। हुगली में रविवार को सायंतन बसु को कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने रोका जब वह पार्टी के 'गृह संपर्क अभियान'के लिए जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने बदला भी और बदलाव भी होगा का नारा दे दिया है जिसे लेकर विवाद चल रहा है।