Move to Jagran APP

बंगाल उपचुनाव के लिए भाजपा ने 20 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की, हिमंता बिस्व सरमा, गिरिराज सिंह व स्मृति ईरानी का भी नाम

बंगाल उपचुनाव के लिए भाजपा ने 20 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की हिमंता बिस्व सरमा गिरिराज सिंह व स्मृति ईरानी का भी नाम। सूची में सबसे टाप में बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष बने डा सुकांत मजूमदार का नाम है।

By Priti JhaEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 01:38 PM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 05:26 PM (IST)
बंगाल उपचुनाव के लिए भाजपा ने 20 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की, हिमंता बिस्व सरमा, गिरिराज सिंह व स्मृति ईरानी का भी नाम
बंगाल उपचुनाव के लिए भाजपा ने 20 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की चार विधानसभा सीटों दिनहाटा, शांतिपुर, खड़दह व गोसाबा में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। सूची में राज्‍य के प्रमुख नेताओं के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा, पार्टी के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व स्मृति ईरानी का भी नाम है। सूची में बंगाल से केंद्र में चारों मंत्रियों, कुछ सांसदों और कई विधायक भी शामिल हैं। त्रिपुरा में पार्टी की वरिष्ठ नेता व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक का भी इसमें नाम है।

loksabha election banner

बंगाल से केंद्र में चारों राज्यमंत्रियों एवं गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी व प्रतिमा भौमिक को लेकर कुल सात केंद्रीय मंत्री एवं‌ असम के सीएम उपचुनाव के लिए प्रचार मैदान में उतरेंगे।‌ यानी इसके जरिए भाजपा का स्पष्ट संदेश है कि वह सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से उपचुनाव में भी दो-दो हाथ करने को तैयार है। सूची में सबसे टाप में बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष बने डा सुकांत मजूमदार का नाम है।

हालांकि इस बार स्टार प्रचारकों सूची में भोजपुरी फिल्मों के स्टार व सांसद मनोज तिवारी का नाम नहीं है। मजूमदार के बाद सूची में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हाल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए दिलीप घोष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के अलावा प्रदेश भाजपा के संगठन महासचिव अमिताव चक्रवर्ती, राहुल सिन्हा, बंगाल से केंद्र में चारों मंत्रियों डा सुभाष सरकार, जान बारला, शांतनु ठाकुर व निशिथ प्रमाणिक के अलावा सांसद देबश्री चौधरी, राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली, विधायक अग्निमित्रा पाल, प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य, सांसद अर्जुन सिंह एवं लाकेट चटर्जी व मफुजा खातून का नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि चारों विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं।

तृणमूल ने भी जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची

दूसरी ओर, राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी इस दिन अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें सबसे टाप में पार्टी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम है। ममता के अलावा सूची में उनके भतीजे सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों, सांसदों व‌ विधायकों के नाम हैं। इस सूची में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व विधायक मनोज तिवारी का भी नाम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.