Move to Jagran APP

West Bengal: बंगाल में अब भाजपा ने शुरू किया 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान, घर-घर जाएंगे पार्टी कार्यकर्ता

West Bengal भाजपा ने अब बंगाल में मेगा जनसंपर्क अभियान मेरा बूथ सबसे मजबूत शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाजपा के बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता बंगाल के घर-घर में जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देंगे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 05:30 PM (IST)
West Bengal: बंगाल में अब भाजपा ने शुरू किया 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान, घर-घर जाएंगे पार्टी कार्यकर्ता
बंगाल में अब भाजपा ने शुरू किया मेरा बूथ सबसे मजबूत। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने अब मेगा जनसंपर्क अभियान मेरा बूथ सबसे मजबूत शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाजपा के बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता बंगाल के घर-घर में जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देंगे। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को कोलकाता के हेस्टिंग्स स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी की उपस्थिति में इस अभियान की शुरुआत की। बंगाल में लगभग 78,000 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को जनसंपर्क चलाने का निर्देश दिया गया है। हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल दौरे के दौरान बूथों को मजबूत करने का निर्देश दिया था।

loksabha election banner

इसी के मद्देनजर यह अभियान शुरू किया गया है। इस मौके पर दिलीप घोष ने कहा, प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को गेरुआ रंग का एक थैला दिया जाएगा। थैला में एक डायरी, मास्क, सैनिटाइजर, स्टीकर, लीफलेट, नेम प्लेट और प्रधानमंत्री का पत्र रहेगा। बूथ अध्यक्ष अपने इलाके के प्रत्येक घर में जाएंगे और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। बूथ अध्यक्ष अपने घर में भाजपा का झंडा फहराएंगे और अपने घर के गेट पर नेम प्लेट लगाएंगे, जिन पर उनका नाम, बूथ संख्या का नाम और विधानसभा क्षेत्र का लिखा होगा। इसके साथ ही लीफलेट में जानकारी होगी कि बूथ अध्यक्ष को क्या-क्या करना है।

27 को बंगाल के सभी बूथों पर पीएम की मन की बात सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता

घोष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का 27 दिसंबर को मन की बात का प्रसारण होगा। बंगाल के प्रत्येक बूथ पर मन की बात सुनने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पीएम मोदी के वक्तव्य को लोग सुन पाएं। उन्होंने कहा कि हाल में राज्य के 14,000 शक्ति केंद्रों में पथ सभा का आयोजन किया गया। इसके पहले भाजपा ने आर नॉय अन्याय अभियान शुरू किया था, जो काफी सफल रहा था। अभी हाल में कई केंद्रीय मंत्री भी आर नॉय अन्याय अभियान में हिस्सा लेने बंगाल आए थे और उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क अभियान चलाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.